PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किसानों के भविष्य को सुरक्षित और उनको आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य खेती किसानी करते समय किसानों के समक्ष आने वाली आर्थिक दिक्कतों को दूर करना है। इसी कड़ी में भारत सरकार ने साल 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। योजना के तहत हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्त किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को भेजा जा चुका है। अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
PM Kisan Yojana: ई-केवाईसी के साथ जल्द करें ये काम, वरना नहीं मिलेंगे अगली किस्त के पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन