फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Torn Notes: एटीएम से निकल आए फटे पुराने नोट, तो जान लें उसे बदलने की क्या है प्रक्रिया

Sun, 13 Apr 2025 06:53 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 13 Apr 2025 06:53 PM IST
सार

अक्सर एटीएम से पैसे निकालते समय फटे या पुराने नोट निकल आते हैं, जिन्हें दुकानदार या अन्य लोग लेने से मना कर देते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि पटे नोट को आप कैसे बदल सकते हैं।

विज्ञापन
Torn old notes came out of ATM know the process to change it in hindi
फटे हुए नोट - फोटो : Adobe Stock

Torn Notes: आज के डिजिटल युग में भले ही ऑनलाइन पेमेंट का चलन बढ़ गया हो, लेकिन नकदी का महत्व अभी भी बरकरार है। कई बार एटीएम से पैसे निकालते समय फटे, गंदे या पुराने नोट निकल आते हैं, जिन्हें दुकानदार या अन्य लोग लेने से मना कर देते हैं। ऐसी स्थिति में लोग परेशान हो जाते हैं और सोचते हैं कि इन नोटों का क्या करें। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऐसे नोटों को बदलने के लिए स्पष्ट नियम बनाए हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि अगर आपके पास भी फटे या पुराने नोट आ जाएं, तो उन्हें बदलने की प्रक्रिया क्या है और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

Torn old notes came out of ATM know the process to change it in hindi
फटे हुए नोट को कैसे बदलें? - फोटो : Adobe Stock

क्या होते हैं फटे नोट?
फटे नोट वे हैं, जिनका कोई हिस्सा गायब हो या जो दो से ज्यादा टुकड़ों में हों। अगर नोट अत्यधिक खराब, जला हुआ है, तो उसे विशेष प्रक्रिया के तहत बदला जाता है। अगर एटीएम से फटे नोट निकलते हैं, तो उन्हें आसानी से बदला जा सकता है।


ये भी पढ़ें- AC Tips And Tricks: आपका एसी नहीं दे रहा ठीक कूलिंग, तो करें ये काम समस्या हो सकती है दूर
Torn old notes came out of ATM know the process to change it in hindi
फटे हुए नोट बदलने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
बदलने की प्रक्रिया
अगर आपको एटीएम से फटे नोट मिले हैं, तो सबसे पहले उस बैंक की शाखा में जाएं, जिसके एटीएम से पैसे निकाले थे। वहां आप एक एप्लीकेशन लिखें। जिसमें कुछ जरूरी जानकारी दें, जैसे- पैसे निकालने की तारीख और समय, एटीएम का स्थान और पता, कितने पैसे निकाले हैं और कितने नोट फटें हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Torn old notes came out of ATM know the process to change it in hindi
फटे हुए नोट - फोटो : Adobe Stock
अगर आपके पास एटीएम से निकासी की स्लिप है, तो उसे आवेदन के साथ जमा करें। अगर स्लिप नहीं है, तो आपके मोबाइल पर आए ट्रांजेक्शन मैसेज की डिटेल्स दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Office Hacks: ऑफिस में नहीं कर पा रहे हैं टाइम मैनेज तो अपनाएं ये 4 उपाय, बढ़ सकती है प्रोडक्टिविटी
विज्ञापन
Torn old notes came out of ATM know the process to change it in hindi
फटे हुए नोट - फोटो : Adobe Stock

बैंक इन नोटों को स्वीकार करेगा और उनकी जांच के बाद आपको नए नोट देगा या आपके खाते में राशि जमा कर देगा। आरबीआई के नियमों के अनुसार, कोई भी बैंक फटे या गंदे नोट बदलने से मना नहीं कर सकता। बता दें कि आप एक दिन में अधिकतम 20 नोट, जिनका कुल मूल्य 5000 रुपये तक हो, बिना किसी शुल्क के बदल सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed