{"_id":"67fb8b4858d254e8bd0fb3a5","slug":"ac-tips-and-tricks-what-to-do-if-ac-is-not-giving-cooling-2025-04-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"AC Tips And Tricks: आपका एसी नहीं दे रहा अच्छी कूलिंग, तो करें ये काम समस्या हो सकती है दूर","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
AC Tips And Tricks: आपका एसी नहीं दे रहा अच्छी कूलिंग, तो करें ये काम समस्या हो सकती है दूर
गर्मी का सीजन चल रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी का उपयोग करते हैं। गर्मी से निजात पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। एसी कम समय में घर को काफी जल्दी ठंडा कर देता है। हालांकि, अगर एसी ठीक ढंग से काम नहीं करता है तो लोगों को कई तरह की परेशानी हो सकती है। कई बार जब घर में एसी खराब हो जाता है तो लोगों को नींद तक नहीं आती है, उन्हें बेचैनी होने लगती है।
अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि उनका एसी ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है उसमें से कूलिंग अच्छी नहीं आ रही है। ऐसी स्थिति में कई लोग एसी को रिपेयर कराने के लिए मैकेनिक को बुलाते हैं, जिसमें उनका काफी खर्चा होता है। इसी सिलसिले में आज हम आपको एसी से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप खुद से पता कर सकते हैं।
2 of 5
AC Tips
- फोटो : Freepik
एसी का फिल्टर
कई बार जब एसी का फिल्टर गंदा हो जाता है तो ऐसी ठीक ढंग से कूलिंग नहीं देता है। लंबे समय तक एसी के फिल्टर को ठीक ढंग से साफ न करने की वजह से उसकी कूलिंग कम हो जाती है। लगातार गंदगी जमा होने की वजह से उसके भीतर ठीक ढंग से एयरफ्लो नहीं हो पाता है।
3 of 5
AC Tips
- फोटो : Freepik
अगर आपके एसी का फिल्टर भी काफी गंदा हो चुका है तो उसकी तुरंत सफाई करनी चाहिए। सफाई करने के बाद आपके एसी की कूलिंग ठीक हो सकती है।
कई बार देखने को मिलता है कि एसी के मोटर में होने वाली कुछ दिक्कतों से भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता है। अगर एसी का फिल्टर और बाकी चीजें ठीक हैं, तो आपको एक बार एसी के मोटर को किसी मैकेनिक से जरूर चेक करा लेना चाहिए। इस दौरान आपको एसी के थर्मोस्टेट और कंप्रेसर की जांच भी करानी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
AC Tips
- फोटो : Freepik
कंडेनसर कॉइल
स्प्लिट एसी का कंडेनसर कॉइल वाला हिस्सा घर के बाहर लगा होता है। इसी के माध्यम से कमरे की गर्म हवा बाहर निकलती है। कई बार देखने को मिलता है कि इसमें धूल मिट्टी आ जाती है या पक्षी अपना घोसला बना लेते हैं। इससे कंडेनसर कॉइल गर्म हवा ठीक ढंग से बाहर नहीं निकाल पाता है। इस कारण आपको एक निश्चित समय अंतराल पर ब्रश या वॉटर स्प्रे से इसकी सावधानीपूर्वक सफाई करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।