अक्सर लोग ज्यादा आमदनी की तलाश में एक जॉब से दूसरी जॉब में स्विच करते रहते हैं। ऐसा करने पर कर्मचारी की आमदनी तो बढ़ती ही है साथ ही साथ उसे नई कंपनी के इकोसिस्टम में काफी कुछ नया सीखने को भी मिलता है। हालांकि, पुरानी कंपनी से रिजाइन देने के बाद नई कंपनी में ज्वाइन करने से पहले आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना होता है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कंपनी से रिजाइन देते समय अगर आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में पता है तो आपका प्रोफेशनलिज्म भी बना रहता है और भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान जॉब से रिजाइन देते समय रखना चाहिए।
Job: जॉब से दे रहे हैं रिजाइन, तो पीएफ, नोटिस पीरियड, ग्रेच्युटी से लेकर इन बातों के बारे में जरूर जान लें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:43 PM IST
सार
अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा करने पर आपको प्रोफेशनलिज्म भी बना रहता है और भविष्य में किसी प्रकार की कोई परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन