फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Loan Tips: पर्सनल-कार या होम लोन कुछ भी ले रहे हैं आप, तो इन 4 बातों का जरूर करें पता; वरना...

Mon, 04 Aug 2025 07:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Aug 2025 07:30 PM IST
सार

Car Personal And Home Loan Lete Time Kin Baton Ka Dhyan Rkhana Chahaiye: अगर आप भी किसी तरह का लोन ले रहे हैं, तो आपको इस दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको आगे चलकर दिक्कत हो सकती है।

विज्ञापन
These things should be kept in mind while taking a loan lete time kin baton ka dhyan rkhana chahaiye
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik

Personal Car And Home Loan Tips In Hindi: अपनी आजीविका चलाने के लिए हमें आज के समय में पैसों की जरूरत होती है जिसके लिए एक बड़ा तबका नौकरी करता है, तो कई लोग अपना काम भी करते हैं। वहीं, अपने आज के खर्चों को पूरा करने के अलावा लोग अपने आने वाले कल के लिए भी बचत करते हैं जो जरूरी भी होता है। पर कई बार हमारे पास कुछ ऐसी जरूरतें आ जाती हैं जिनको पूरा करने के लिए हमें अधिक पैसों की जरूरत होती है।

जैसे, शादी, हाई एजुकेशन, किसी बीमारी के इलाज के लिए, घर बनाने के लिए, कार खरीदने के लिए आदि। ऐसे में हम लोन की तरफ देखते हैं, क्योंकि बैंक हमें लोन देता है। पर अगर आप भी कार, होम या पर्सनल लोन जैसा कोई लोन ले रहे हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप कुछ बातों का ध्यान रखें। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आपको दिक्कत में डाल सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको लोन लेते समय क्या बातें ध्यान रखनी चाहिए...

These things should be kept in mind while taking a loan lete time kin baton ka dhyan rkhana chahaiye
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

ले रहे हैं लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान:-

नंबर 1

  • अगर आप किसी भी तरह का लोन ले रहे हैं तो आपको सबसे पहले उसकी ब्याज दर देखनी चाहिए कि आपको लोन किस ब्याज दर पर मिल रहा है। इसके लिए आप अलग-अलग बैंकों के ब्याज दर की तुलना कर सकते हैं और देख सकते हैं कि कहां आपसे कम ब्याज लिया जा रहा है। ऐसे में आप अच्छी बचत कर सकते हैं, वरना आपको ज्यादा ब्याज देना पड़ सकता है।
These things should be kept in mind while taking a loan lete time kin baton ka dhyan rkhana chahaiye
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 2

  • जब भी हम लोन लेते हैं तो बैंक कई तरह के ऑफर्स के बारे में बताता है और कई बार ये ऑफर्स इतने लुभावने होते हैं कि हम जरूरी बातों को जानना भूल जाते हैं। जैसे, छुपे हुए चार्जेस जो आपको बाद में दिक्कत दे सकते हैं। ये हिडन चार्ज बैंक आपको बताता नहीं है लेकिन नियम व शर्तों में डाल देता है जिसे आपको बाद में भरना होता है। इसलिए पहले ही जान लें कि लोन में कोई छुपे हुए चार्ज तो नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
These things should be kept in mind while taking a loan lete time kin baton ka dhyan rkhana chahaiye
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

नंबर 3

  • लोन ले रहे हैं तो एक बात समझ लें कि लोन की अवधि उतनी ही बनवाएं जितने में आपकी जेब पर असर न पड़ें। कई लोग लोन की अवधि कम बना लेते हैं ताकि उसे जल्दी खत्म कर सके, लेकिन ऐसे में हर महीने भरने वाली ईएमआई अधिक हो जाती है। इसलिए इसे बैलेंस करके चलें और उतनी ही लोन की अवधि और ईएमआई चुनें जो आप आसानी से भर सकें।
विज्ञापन
These things should be kept in mind while taking a loan lete time kin baton ka dhyan rkhana chahaiye
लोन लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? - फोटो : Freepik

नंबर 4

  • कई बार बैंक हमें लोन नहीं देता जिसके कारण लोग किसी ब्रोकर को पकड़ते हैं और उसके जरिए लोन लेने की कोशिश करते हैं। कई ब्रोकर आपसे अपना कमीशन लेकर आपको लोन दिला भी देते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि कभी भी किसी भी ब्रोकर को लोन मिलने से पहले कभी उसका कमीशन न दें। वरना आपके साथ ठगी भी हो सकती है। जब लोन का अमाउंट आपके बैंक खाते में आ जाए, तभी कमशीन दें उससे पहले नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed