फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooler Tips: इन चार तरीकों से इस चिलचिलाती गर्मी में कूलर भी दे सकता है मस्त ठंडी हवा, नहीं पड़ेगी एसी की जरूरत

Sat, 09 Jul 2022 03:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 09 Jul 2022 03:31 PM IST
विज्ञापन
Summer Cooler Cooling Tips Know These Four Things to Keep a Cooler Cold Like AC All Details in Hindi
Summer Cooler Cooling Tips: कूलर कैसे ठंडी हवा देगा - फोटो : Amar Ujala

Summer Cooler Cooling Tips: गर्मियों का मौसम आते ही हर कोई परेशान होने लगता है। मतलब घर से बाहर निकलना तो दूर घर के अंदर ही इतनी गर्मी लगती है कि बैठने तक का मन नहीं होता। वहीं, अगर सीलिंग फैन चलाएं, तो वो ऊपर से गर्म हवा फेंकता है। ऐसे में गर्मी और ज्यादा लगती है। इसलिए कई लोग एसी की तरफ जाते हैं। लेकिन एसी चलाने से बिजली का बिल बहुत ज्यादा आता है, और ये भी लोगों को परेशान करता है। लेकिन अब सवाल ये है कि आखिर इस चिलचिलाती गर्मी में कैसे ठंडी हवा खाई जाए। तो आप इसके लिए कूलर चला सकते हैं, बस आपको इस दौरान कुछ बातों का ध्यान देना है जिससे आपका कूलर मस्त ठंडी हवा दे सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको इसके लिए करना क्या है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

Summer Cooler Cooling Tips Know These Four Things to Keep a Cooler Cold Like AC All Details in Hindi
Summer Cooler Cooling Tips: कूलर कैसे ठंडी हवा देगा - फोटो : Istock

पानी का ध्यान रखें

  • अगर आप चाहते हैं कि आपका कूलर ठंडी हवा दे, तो इसमें आपको ठंडा पानी डालना चाहिए। अगर आपके पास रूम कूलर है, तो आप इसमें बर्फ भी डाल सकते हैं और यकीन मानिए इससे आपको एसी जैसी ठंडी हवा मिल सकती है।
Summer Cooler Cooling Tips Know These Four Things to Keep a Cooler Cold Like AC All Details in Hindi
Summer Cooler Cooling Tips: कूलर कैसे ठंडी हवा देगा - फोटो : Istock

कूलिंग पैड

  • अगर यूं कहा जाए कि कूलिंग पैड कूलर की जान होते हैं, तो शायद इसमें दो राय न हो। दरअसल, ये कूलर की हवा को ठंडा करने का काम करते हैं, क्योंकि जितना ये पानी से भीगते हैं उतना कूलर ठंडी हवा देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Cooler Cooling Tips Know These Four Things to Keep a Cooler Cold Like AC All Details in Hindi
Summer Cooler Cooling Tips: कूलर कैसे ठंडी हवा देगा - फोटो : Istock

आप चाहें तो कूलर के इन कूलिंग पैड को डबल कर सकते हैं। हालांकि, इससे पानी ज्यादा खर्च होता है लेकिन हवा ठंडी आती है। पैड को साफ भी करना जरूरी है।

विज्ञापन
Summer Cooler Cooling Tips Know These Four Things to Keep a Cooler Cold Like AC All Details in Hindi
Summer Cooler Cooling Tips: कूलर कैसे ठंडी हवा देगा - फोटो : Istock

पानी के पाइप

  • वहीं, कूलर के पानी वाले पाइप को भी साफ करना जरूरी है। अगर ये साफ नहीं होंगे तो कूलिंग पैड में पानी पूरी तरह नहीं पहुंच पाता है। इसलिए पानी के पाइप को समय-समय पर साफ करते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed