PM Fasal Bima Yojana Benefits: हमारे देश में कई तरह की योजनाएं चलती हैं, जिनका उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। इसमें अलग-अलग वर्गों के लिए योजनाएं होती हैं, जिनमें बच्चों के लिए शिक्षा योजनाएं, तो परिवारों के लिए राशन योजनाएं और युवाओं के लिए रोजगार योजनाएं जैसी कई अन्य योजनाएं देश में चल रही हैं। ऐसी ही एक योजना देश के अन्नदाताओं के लिए चल रही है। दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है, जिसके अंतर्गत किसानों की फसल को नुकसान पहुंचने पर उनकी आर्थिक मदद की जाती है। लेकिन कई किसान ये नहीं जानते हैं कि इसके लिए कैसे आवेदन करना है? या इसका प्रोसेस क्या है? तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62c923117f47160aac64fa01","slug":"farmers-get-compensation-for-crop-loss-know-how-to-apply-online-for-pm-fasal-bima-yojana-all-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Fasal Bima Yojana: किसानों की फसल हो गई है खराब, तो तुरंत ऐसे करें मुआवजे के लिए आवेदन, मिलते हैं इतने पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Fasal Bima Yojana: किसानों की फसल हो गई है खराब, तो तुरंत ऐसे करें मुआवजे के लिए आवेदन, मिलते हैं इतने पैसे
Sat, 09 Jul 2022 12:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:16 PM IST
विज्ञापन
PM Fasal Bima Yojana Benefits: फसल का नुकसान होने पर मुआवजा कैसे लें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Fasal Bima Yojana Benefits: फसल का नुकसान होने पर मुआवजा कैसे लें
- फोटो : istock
क्या है योजना, कैसे करती है काम?
- दरअसल, इस योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है, जिसमें फसल खराब होने या उसे नुकसान पहुंचने पर बीमा कवर मिलता है। अगर किसान की फसल प्राकृतिक कारणों से बर्बाद हो जाती है, तो इसमें सबसे पहले 72 घंटे के अंदर बीमा कंपनी को इस संदर्भ में सूचित करना है।
PM Fasal Bima Yojana Benefits: फसल का नुकसान होने पर मुआवजा कैसे लें
- फोटो : iStock
- सूचना मिलने के बाद बीमा कंपनी के अधिकारी खेतों का मुआयना करते हैं। वो ये देखते हैं कि फसल कितनी खराब हुई है यानी वो आकलन करके रिपोर्ट तैयार करके बीमा कंपनी को सौंपते हैं। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद किसानों को मुआवजा दे दिया जाता है। मुआवजा बीमा और बर्बादी के हिसाब से दिया जाता है यानी पैसे इसी हिसाब से मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Fasal Bima Yojana Benefits: फसल का नुकसान होने पर मुआवजा कैसे लें
- फोटो : istock
आवेदन ऐसे कर सकते हैं:-
स्टेप 1
- आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाना है
- फिर यहां पर 'किसान कॉर्नर' पर क्लिक करें
विज्ञापन
PM Fasal Bima Yojana Benefits: फसल का नुकसान होने पर मुआवजा कैसे लें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, लेकिन अगर आपका यहां खाता नहीं है तो अतिथि किसान के रूप में आप यहां लॉगिन कर सकते हैं
- फिर सभी जरूरी दस्तावेज नाम, आयु, राज्य और पता आदि दर्ज कर दें
- आखिर में सबमिट कर दें।