Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Solar Rooftop Subsidy Scheme Yojana Know How To Get Free Solar Panels From The Government In India
{"_id":"63197beb303007264b065d0f","slug":"solar-rooftop-subsidy-scheme-yojana-know-how-to-get-free-solar-panels-from-the-government-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Solar Rooftop Scheme: अब नहीं देना होगा एक रुपये बिजली का बिल, सरकार की इस स्कीम से घर पर लगाएं सोलर पैनल","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Solar Rooftop Scheme: अब नहीं देना होगा एक रुपये बिजली का बिल, सरकार की इस स्कीम से घर पर लगाएं सोलर पैनल
Solar Rooftop Scheme: आज जिस तेजी से महंगाई की रफ्तार बढ़ रही है। उसका एक बड़ा प्रभाव देश के मध्यमवर्गीय लोगों पर पड़ रहा है। वहीं हर महीने आने वाला अतिरिक्त बिजली का बिल इन लोगों के ऊपर एक अलग बोझ बन जाता है। अगर आप भी बढ़ती महंगाई के दौर में अतिरिक्त मात्रा में आने वाले बिजली बिल से परेशान हैं। ऐसे में आज हम आपको सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस योजना का नाम सोलर रूफटॉप स्कीम है।
इस स्कीम के अंतर्गत आप सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की सब्सिडी लेकर अपने घरों में सोलर पैनल को लगवा सकते हैं। सरकार इस योजना के तहत देश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना चाहती है। देश भर में कई लोग सरकार की इस योजना में आवेदन करके अपने घरों की छत पर सोलर पैनल लगवा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है सोलर रूफटॉप स्कीम और कैसे आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं?
2 of 5
Solar Rooftop Scheme
- फोटो : Istock
भारत सरकार की सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इस स्कीम में आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
3 of 5
Solar Rooftop Scheme
- फोटो : Pixabay
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको सोलर रूफटॉप स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को करने के बाद अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Solar Rooftop Scheme
- फोटो : Pixabay
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपनी जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना होगा। इसके अलावा आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को भी वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। सभी स्टेप्स को पूरा करने के बाद सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इस प्रोसेस को फॉलो करके आप सोलर रूफटॉप स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Solar Rooftop Scheme
- फोटो : Pixabay
स्कीम के अंतर्गत अगर आप 3KW तक के सोलर पैनल को अपनी छत पर लगवा रहे हैं। ऐसे में सरकार आपको सोलर पैनल लगवाने पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी देगी। वहीं अगर आप 3KW से 10KW तक के सोलर पैनल को अपनी छत पर लगवाते हैं। ऐसे में आपको सरकार की तरफ से 20 प्रतिशत की सब्सिडी मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।