Solar Rooftop Scheme: आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। सरकार की इस स्कीम का नाम सोलर रूफटॉप योजना है। इस स्कीम के जरिए सरकार देश में लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना चाहती है। आज के दौर में महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है। इस स्थिति में हर महीने आने वाला बिजली का बिल हमारे ऊपर एक अतिरिक्त बोझ बन जाता है। इसके अलावा समय समय पर बिजली बिल के दामों में भी वृद्धि होती रहती है। अगर आप भी हर महीने आने वाली बिजली के बिल से परेशान हैं। ऐसे में आप सरकार की सोलर रूफटॉप स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। देश में कई लोग इस स्कीम का लाभ उठाकर अपने घरों की छत पर सोलर पैनल को लगवा रहे हैं। सोलर रूफटॉप स्कीम का लाभ लेकर आप 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी पर सोलर पैनल को इंस्टॉल करवा सकते हैं। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से -
Solar Rooftop Scheme: बिजली बिल के भुगतान से मिलेगी आजादी, सरकारी सब्सिडी से घर पर लगवाएं सोलर पैनल
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन