PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को ध्यान में रखकर भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार मजदूरों और श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान और उनके भविष्य को सुरक्षित करना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। इस स्कीम में आप हर महीने 55 रुपये (रोजाना 1.83 रुपये की बचत) निवेश करके 60 की उम्र के बाद सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन का लाभ उठा सकते हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोग भारत सरकार की इस योजना में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से -
PM SYMY: 1.83 रुपये के निवेश पर मिलेगी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 22 Nov 2022 03:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन