PM Kisan Samman Nidhi Yojana Refund: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य जरूरतमंद और हर गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना होता है। इनमें पेंशन, आवास, स्वास्थ्य, राशन, बेरोजगारी भत्ते जैसी कई तरह की योजनाएं होती हैं। लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजनाओं का लाभ लेने से बाज नहीं आते हैं। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लोग कर रहे हैं। इसलिए सरकार भी ऐसे लोगों के प्रति सख्त हो गई है। जिन लोगों ने इस योजना में गलत तरीके से लाभ लिया है या ले रहे हैं। सरकार उन्हें नोटिस जारी कर वसूली कर रही है। ऐसे में अगर आपने भी गलत तरीके से किस्त का लाभ लिया है या ले रहे हैं, तो आप घर बैठे ही किस्त के पैसे वापस कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"637efd46d5d93f793a288ca1","slug":"how-to-refund-pm-kisan-samman-nidhi-pm-kisan-yojana-ki-kist-kaise-wapas-kare-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर आपने भी ली है गलत तरीके से किस्त तो इस सरल तरीके से तुरंत लौटाएं, वरना सरकार करेगी वसूली","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर आपने भी ली है गलत तरीके से किस्त तो इस सरल तरीके से तुरंत लौटाएं, वरना सरकार करेगी वसूली
Thu, 24 Nov 2022 11:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:08 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन कैसे रिफंड कर सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : Istock
ऑनलाइन कैसे रिफंड कर सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
अपात्र लोग घर बैठे ऐसे लौटा सकते हैं किस्त के पैसे:-
स्टेप 1
- पीएम किसान योजना का लाभ अगर आपने भी गलत तरीके से लिया है, तो ऐसे में सरकार की कार्रवाई होने से पहले आप खुद ही ऑनलाइन तरीके से रिफंड कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
ऑनलाइन कैसे रिफंड कर सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- किसान पोर्टल पर जाने के बाद आपको दाईं तरफ थोड़ा नीचे एक ऑप्शन दिखेगा, जिसका नाम 'रिफंड ऑनलाइन' है। आपको इस पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन कैसे रिफंड कर सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 3
- अब आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें पहले वाले में तब क्लिक करें जब आप किस्त के पैसे वापस कर चुके हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन कैसे रिफंड कर सकते हैं किस्त के पैसे?
- फोटो : istock
स्टेप 4
- इसके बाद आपको आगे बढ़ते हुए अपना 12 अंकों का आधार नंबर, 10 अंकों का मोबाइल नंबर या अपने बैंक खाते का अकाउंट नंबर यहां दर्ज करना है। अब आपको सक्रीन पर एक टेक्सट नजर आएगा, जिसे भरें और गेट डाटा पर क्लिक कर दें।