Bank Aaj Open Hain: बैंक से जुड़े कई ऐसे काम होते हैं जिनके लिए हमें बैंक जाना ही पड़ता है। माना कई काम तो अब ऑनलाइन ही हो जाते हैं, लेकिन बैंक से जुड़े कई काम अब भी ऑफलाइन हैं।
ऐसे में सोचिए कि आप बैंक चले जाएं और वहां जाकर आपको पता चले कि आज तो बैंक बंद हैं, फिर क्या आपका समय खराब होगा और काम भी नहीं हो पाएगा। इसलिए अगर आप आज महानवमी के दिन बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि आज बैंक खुले हैं या बंद हैं। चलिए जानते हैं आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। आप अगली स्लाइड्स में बैंकों की छुट्टी के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
नवरात्रि के नौवें दिन आज बैंक खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : Adobe Stock
क्या आज बैंक खुले हैं या बंद हैं?
- आज बैंक खुले भी हैं और बंद भी हैं
- दरअसल, कुछ शहर ऐसे हैं जहां पर महानवमी की वजह से बैंकों की छुट्टी है
- जबकि, कई शहरों में आज बैंक खुले हैं
3 of 5
नवरात्रि के नौवें दिन आज बैंक खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आज बैंक कहां-कहां बंद हैं?
- आज महानवमी के मौके पर कई जगहों पर बैंक बंद हैं
- आरबीआई की छुट्टियों वाली लिस्ट के अनुसार, आज यानी 19 अक्तूबर को अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इंफाल, ईटानगर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और तिरुवनंतपुरम में बैंकों की छुट्टी है
4 of 5
नवरात्रि के नौवें दिन आज बैंक खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- वहीं, उत्तर प्रदेश में भी आज बैंकों का अवकाश है और
- प्रदेश के योगी सरकार ने राज्य में 19 अक्तूबर को महानवमी की आधिकारिक छुट्टी घोषित की है, जिसकी वजह से यूपी में भी बैंक बंद हैं
5 of 5
नवरात्रि के नौवें दिन आज बैंक खुले हैं या बंद हैं?
- फोटो : Adobe Stock
आज बैंक कहां खुले हैं?
- देश की राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में आज बैंक खुले हैं
- दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब-हरियाणा, तेलंगाना समेत कई अन्य राज्यों में आज 19 अक्तूबर को बैंक खुले हैं