फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SSY: आखिर क्या है ये सुकन्या समृद्धि योजना जिसमें आपकी बेटी को मिल सकते हैं लाखों रुपये? यहां जानें सबकुछ

Tue, 24 Jun 2025 04:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 24 Jun 2025 04:02 PM IST
सार

Sukanya Samriddhi Yojana Mein Kaun Apply Kar Sakte Hain: अगर आप भी अपनी बेटी के लिए बचत करना चाहते हैं, तो आप भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ सकते हैं। यहां आप इसके बारे में विस्तार से जान सकते हैं।

विज्ञापन
registration process and benefits of sukanya samriddhi yojana mein kaun apply kar sakte hain
सुकन्या समृद्धि योजना का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe Stock

Sukanya Samriddhi Yojana Details: बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि आज की जरूरतों पर खर्च करना गलत नहीं, लेकिन इसके चक्कर में भविष्य के लिए बचत न करना ये पूरी तरह गलत है। आज के समय में हम जितनी तेजी से काम कर पाते हैं जाहिर है वैसा आगे चलकर नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आमदनी का कोई सोर्स नहीं होगा तो आर्थिक दिक्कत हो सकती है।

इसलिए बचत करना जरूरी है। वैसे कई लोग हैं जो अपने बच्चों के लिए भी बचत करते हैं। ऐसे में अगर आप भी खासतौर पर अपनी बेटी के लिए बचत करना चाहते हैं तो आप सुकन्या समृद्धि योजना के जरिए कर सकते हैं, क्योंकि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही ये एक ऐसी योजना है जिसमें कम निवेश पर लाखों रुपये जोड़े जा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

registration process and benefits of sukanya samriddhi yojana mein kaun apply kar sakte hain
सुकन्या समृद्धि योजना का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe Stock

पहले योजना को समझिए

  • सुकन्या समृद्धि योजना एक ऐसी योजना है जिसे सिर्फ लड़कियों के लिए चलाया जा रहा है। भारत सरकार इस योजना को चलाती है जिसके तहत आपको अपनी बेटी के नाम पर बेहद छोटी रकम निवेश करनी होती है और फिर आपकी बेटी को मैच्योरिटी के समय लाखों रुपये मिल सकते हैं। इस पैसे को बेटी से जुड़े जरूरी कामों में आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
registration process and benefits of sukanya samriddhi yojana mein kaun apply kar sakte hain
सुकन्या समृद्धि योजना का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe Stock

निवेश का गणित समझें

  • अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना से अपनी बेटी को जोड़ते हैं तो आप इसमें बेहद कम निवेश करके भी अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में आप एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। इस निवेश पर आपको 7 फीसदी से अधिक का ब्याज मिल सकता है। साथ ही इसमें इनके टैक्स के सेक्शन 80सी के तहत छूट भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
registration process and benefits of sukanya samriddhi yojana mein kaun apply kar sakte hain
सुकन्या समृद्धि योजना का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe Stock

पात्रता जरूर जान लें

  • आप अगर इस सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी बेटी के लिए पैसे जोड़ना चाहते हैं, तो जोड़ सकते हैं पर इसकी पात्रता है। योजना के तहत 10 साल की उम्र से पहले बेटी का इस योजना में खाता खुलवाना होता है। इसके बाद 18 से 21 साल की उम्र तक इस खाते का संचालन किया जा सकता है और ये इसकी परिपक्वता अवधि 21 वर्ष है।
विज्ञापन
registration process and benefits of sukanya samriddhi yojana mein kaun apply kar sakte hain
सुकन्या समृद्धि योजना का क्या फायदा है? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन करने का तरीका क्या है?

  • अगर आप भी अपनी बेटी के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आप अपने नजदीकी बैंक या डाकघर जा सकते हैं
  • यहां जाकर आवेदन फॉर्म भरना होता है और फिर दस्तावेजों को सबमिट कर आपकी बेटी का खाता खोल दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed