फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ration Card e-KYC: आपके साथ भी न हो जाए ई-केवाईसी के नाम पर ठगी, ऐसे रहें सावधान

Thu, 19 Dec 2024 08:35 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 19 Dec 2024 08:35 AM IST
सार

भारत सरकार की कई योजनाएं हैं जिनमें से एक योजना है अंत्योदय योजना। इस योजना में मुफ्त राशन देने का प्रावधान है, लेकिन जालसाज राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी के नाम पर ठगने का काम भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Ration Card Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान? - फोटो : Adobe Stock

Ration Card e KYC Fraud Alert: सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिनमें अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं। किसी योजना में सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना में आर्थिक मदद दी जाती है। जबकि, कई योजनाएं ऐसी हैं जिनमें किसी तरह का कोई सामान देने का प्रावधान है। जैसे, अंत्योदय योजना जिसे भारत सरकार चलाती है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के राशन कार्ड बनाए जाते हैं जिसके बाद कार्ड धारकों को मुफ्त राशन दिया जाता है।



मौजूदा समय में करोड़ों कार्ड धारक इस योजना का लाभ ले रहे हैं। वहीं, राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है, लेकिन इस बीच आपको इस बात का ध्यान रखना होता है कि आपके साथ ई-केवाईसी के नाम पर ठगी न हो जाए। दरअसल, जालसाज लोगों को राशन कार्ड और ई-केवाईसी के नाम पर ठगते हैं। इसलिए आपको जालसाजों से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

Ration Card Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान? - फोटो : Adobe Stock

क्या है ई-केवाईसी के नाम पर होने वाली ठगी?

  • यहां ये समझना जरूरी है कि ई-केवाईसी के नाम पर ठगी कैसे होती है। दरअसल, विभाग द्वारा राशन कार्ड धारकों को ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा गया है। ऐसे में जालसाज इस बात का फायदा उठाकर लोगों को फेक कॉल करते हैं या मैसेज भेज सकते हैं आदि। इसमें आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए कहा जाता है।
Ration Card Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान? - फोटो : Adobe Stock
  • जबकि, ये लोग फेक होते हैं जो आपको कोई लिंक भेजकर या कॉल पर अपनी बातों में फंसाकर ठगने का काम करते हैं। ध्यान रहे कि ये लोग ये भी कहते हैं कि अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आपका राशन कार्ड रद्द भी हो सकता है। इसलिए आपको कभी भी इन लोगों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ration Card Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान? - फोटो : Adobe Stock

कैसे करवा सकते हैं ई-केवाईसी:-

पहला स्टेप

  • अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आप इसे करवा लें
  • इसके लिए सबसे पहले राशन की सरकारी दुकान (जहां से आप मुफ्त राशन लेत हैं) पर जाना है
  • इसके बाद आपको यहां पर जाकर राशन डीलर से मिलना है, जो आपकी ई-केवाईसी करते हैं
विज्ञापन
Ration Card Fraud Alert: how to complete e kyc for ration card
राशन कार्ड धारक फ्रॉड से कैसे रहें सावधान? - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद आपकी ई-केवाईसी की जाती है
  • इसमें सबसे पहले डीलर आपसे राशन कार्ड लेता है और आपकी जानकारी पोस मशीन में दर्ज करता है
  • इसके बाद फिर पोस मशीन में आपके फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं और आपकी ई-केवाईसी कर दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed