फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PVC Aadhaar New Fee: अब 50 रुपये में नहीं बनेगा PVC आधार कार्ड, जानें क्या है नई फीस

Tue, 06 Jan 2026 11:50 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 06 Jan 2026 11:50 AM IST
सार

Aadhaar PVC Card Price: अब से पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की फीस को बढ़ा दिया गया है। पहले ये फीस 50 रुपये थी, लेकिन अब इसमें बढ़ोतरी की गई है।

विज्ञापन
PVC Aadhaar Card Fee Charge Hike Check UIDAI New Charges for PVC Making Full Details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की नई फीस अब 75 रुपये है। - फोटो : Amar Ujala

PVC Aadhaar Card Charge: आज के समय में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। फिर चाहे एक सिम कार्ड खरीदना हो या फिर हमें बैंक से जुड़ा कोई काम हो। इसके लिए हमें आधार कार्ड चाहिए होता है। ठीक ऐसे ही कई अन्य सरकारी और -गैर-सरकारी कामों के लिए भी आधार कार्ड चाहिए होता है।



वहीं, अगर आप पीवीसी आधार कार्ड बनवा चुके हैं या बनवाने वाले हैं तो आपके लिए एक खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने पीवीसी आधार कार्ड की फीस को बढ़ा दिया है। जी हां, ये फीस पहले 50 रुपये लगती थी। पर अब इसे बढ़ा दिया गया है। तो चलिए जानते हैं नई फीस के बारे में और साथ ही जानेंगे आप कैसे घर बैठे पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं...

PVC Aadhaar Card Fee Charge Hike Check UIDAI New Charges for PVC Making Full Details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की नई फीस अब 75 रुपये है। - फोटो : Adobe Stock

कितनी बढ़ी है फीस?

  • यूआईडीआई ने आधार कार्डधारकों को नए साल पर झटका दिया है। जहां पहले पीवीसी आधार कार्ड की फीस 50 रुपये थी। अब इसे बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है यानी इसमें कुल 25 रुपये की बढ़ोतरी गई है। यूआईडीएआई (UIDAI) के मुताबिक, समय के साथ पीवीसी आधार कार्ड बनाने में जो सामग्री इस्तेमाल होती है जैसे- प्रिंटिंग, सुरक्षित डिलीवरी और अन्य खर्च बढ़ गए हैं। बेहतर और गुणवत्तापूर्ण सेवा जारी रखने के लिए फीस की समीक्षा की गई है जिसके बाद ये फैसला लिया गया।
PVC Aadhaar Card Fee Charge Hike Check UIDAI New Charges for PVC Making Full Details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की नई फीस अब 75 रुपये है। - फोटो : Adobe Stock

ऐसे बनवा सकते हैं पीवीसी आधार कार्ड:-

स्टेप नंबर 1

  • पीवीसी आधार कार्ड को आप इसे घर बैठे बनवा सकते हैं जिसके लिए आपको पहले यूआईडीएआई (UIDAI) की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है
  • आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर/लैपटॉप में किसी भी ब्राउजर पर इसे ओपन कर सकते हैं
  • वेबसाइट खोलने के बाद आपको अपनी पसंद की भाषा चुननी होती है और फिर 'माय आधार' वाले सेक्शन में जाना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PVC Aadhaar Card Fee Charge Hike Check UIDAI New Charges for PVC Making Full Details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की नई फीस अब 75 रुपये है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 2

  • इसके बाद आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है और फिर अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां भरना है
  • फिर स्क्रीन पर कैप्चा कोड यहां दर्ज करना है
  • इसके बाद आपको यहां पर दिए हुए 'सेंड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
  • जो ओटीपी आया है, उसे यहां भरें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
PVC Aadhaar Card Fee Charge Hike Check UIDAI New Charges for PVC Making Full Details
पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की नई फीस अब 75 रुपये है। - फोटो : Adobe Stock

स्टेप नंबर 3

  • अब आपको यहां पर पीवीसी आधार कार्ड बनवाने की फीस भरनी है, जो पहले 50 रुपये थी, लेकिन अब आपको नई फीस यानी 75 रुपये की ऑनलाइन पेमेंट करनी है
  • इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके आधार वाले एड्रेस पर डाक द्वारा आपका पीवीसी आधार कार्ड कुछ दिनों में बनकर आ जाता है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed