फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Money Saving Tips: घर से दूर नौकरी कर रहे हैं? ये ट्रिक्स अपनाएं और महीने के आखिर तक बचाएं खूब सारे पैसे

Tue, 06 Jan 2026 11:47 AM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 06 Jan 2026 11:47 AM IST
सार

Money Saving Tips: अगर आप घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, लेकिन बचत नहीं कर पा रहे तो ये लेख आपके काम का है। हम आपको बताएंगे कि आप किस से प्लानिंग करके आप अपने पैसे बचा सकते हैं। 

विज्ञापन
Money Saving Tips Living Away From Home for Work Plan Expenses Smartly to Save More Money
ये ट्रिक्स अपनाएं और महीने के आखिर तक बचाएं खूब सारे पैसे - फोटो : अमर उजाला
Money Saving Tips: अक्सर लोग नौकरी के पहले ही महीने में अपने पैसों का अधिकांश हिस्सा खर्च कर देते हैं, जिससे महीने के अंत तक कोई बचत नहीं बचती। दूर नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए ये समस्या और भी बड़ी हो जाती है, क्योंकि शहर में रहने का खर्च, किराया, खाना और ट्रांसपोर्ट का बोझ बढ़ जाता है। सही प्लानिंग और रणनीति के बिना पैसों का सही तरीके से इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है।


अगर आप घर से दूर नौकरी कर रहे हैं और फिर भी बचत नहीं कर पा रहे हैं, तो ये लेख आपके लिए खास है। बस कुछ सरल और प्रभावी तरीकों को अपनाकर आप अपनी आय का एक हिस्सा बचत के लिए अलग रख सकते हैं, फालतू खर्चों को कम कर सकते हैं और लंबी अवधि के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
Money Saving Tips Living Away From Home for Work Plan Expenses Smartly to Save More Money
ये ट्रिक्स अपनाएं और महीने के आखिर तक बचाएं खूब सारे पैसे - फोटो : Adobe Stock
बजट बनाएं

अगर आपका पैसा बचाना चाहते हैं तो सबसे पहले तो महीने की शुरुआत में ही बजट बनाकर तैयार करें। हर महीने की आय और खर्च का हिसाब रखें। बड़े-बड़े खर्चों के रुपये को पहले ही निकालकर अलग रख लें। जैसे फ्लेट या पीजी का खर्चा, बिजली का बिल, आने-जाने का किराया, खाने-पने का खर्चा। इन सभी को पहले से ही लिखकर अलग रखें। 

 
Money Saving Tips Living Away From Home for Work Plan Expenses Smartly to Save More Money
ये ट्रिक्स अपनाएं और महीने के आखिर तक बचाएं खूब सारे पैसे - फोटो : Adobe stock
खर्चे लिखकर रखें

आजकल यूपीआई का जमाना है, एक क्लिक में हर जगह पेमेंट हो जाता है। जिस वजह से लोग अपने खर्चों पर नियंत्रण नहीं कर पाते। इसलिए जब भी कहीं पेमेंट करें तो उसमें लिख दें कि ये पैसे किसलिए पे किए जा रहे हैं। चाहें तो मोबाइल ऐप या नोटबुक के जरिए हर खर्च रिकॉर्ड करें। इससे पता चलता है कि पैसा कहां जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Money Saving Tips Living Away From Home for Work Plan Expenses Smartly to Save More Money
ये ट्रिक्स अपनाएं और महीने के आखिर तक बचाएं खूब सारे पैसे - फोटो : Adobe Stock
एक अलग अकाउंट बनाएं

आपके पास एक खाता ऐसा होना चाहिए, जिससे आप अपने प्रतिदिन का खर्चा कर सकें। जबकि एक अतिरिक्त खाता ऐसा होना चाहिए, जिसमें सैलरी के आते ही कुछ पैसे डाल दें। ये आपका सेविंग अकाउंट होना चाहिए। इसे कभी भी निकालने की न सोचें। भले ही आपके पास पैसे कम बचे हों तो अपने खर्चे कम कर दें, लेकिन इस खाते से पैसे न निकालें। 

 
विज्ञापन
Money Saving Tips Living Away From Home for Work Plan Expenses Smartly to Save More Money
ये ट्रिक्स अपनाएं और महीने के आखिर तक बचाएं खूब सारे पैसे - फोटो : Adobe Stock
इमरजेंसी फंड बनाएं

आपातकालीन स्थिति कभी भी आ सकती है। इसलिए हर महीने की सैलरी से कुछ पैसे निकालकर अलग रखें। ये आपका इमरजेंसी फंड रहेगा। अगर कहीं आपातकालीन स्थिति आती है तो ये पैसे इस्तेमाल करें, अगर ऐसा नहीं होता है तो ये रुपये भी आपके बजट वाले खाते में डाले जा सकते हैं। इससे आपकी अतिरिक्त बचत भी हो सकेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed