Pradhan Mantri Kaushal Samman Vishwakarma Yojana: सरकार जब भी कोई योजना लाती है तो उस योजना की एक पात्रता सूची भी होती है। दरअसल, इस पात्रता सूची से ही तय होता है कि कौन लोग उस योजना से जुड़ सकते हैं और कौन लोग पात्र नहीं हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की बात करें तो इस योजना को केंद्र सरकार ने शुरू किया।
इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलता है इसके लिए योजना की पात्रता सूची है जिसके बारे में आप आगे जानेंगे। इस योजना के अंतर्गत कई तरह के आर्थिक लाभ भी दिए जाते हैं। अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस योजना से जुड़ने का तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं?
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, नाई यानी बाल काटने वाले, मालाकार, जो लोग लोहार हैं, अगर आप मूर्तिकार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता...
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
- पत्थर तराशने वाले या पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, अगर आप सुनार हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, फिशिंग नेट निर्माता, जो नाव निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं और जो लोग राजमिस्त्री हैं। ये सभी लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं।
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आवेदन कर सकते हैं
- आप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं और इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं।
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ क्या हैं?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद ये लाभ मिलते हैं
- लाभार्थियों को कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है। साथ ही 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए भी दिए जाते हैं
- सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिए जाने का प्रावधान है।