फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

November Bank Holiday: जल्द निपटा लें अपने जरूरी काम, इस बार नवंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

Tue, 22 Oct 2024 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Oct 2024 02:43 PM IST
विज्ञापन
November 2024 Bank Holiday List in hindi diwali and chhath puja holiday date
नवंबर में बैंक कितने बंद रहेंगे? - फोटो : Amar Ujala

November RBI Bank Holiday List: अगर आपको भी बैंक जाना है तो पहले ये जान लेना जरूरी हो जाता है कि कहीं उस दिन बैंक तो बंद नहीं है। ऐसा इसलिए भी जरूरी हो जाता है ताकि आपको परेशानी न हो। दरअसल, अब भी कई काम ऐसे हैं जिन्हें करवाने के लिए बैंक ही जाना पड़ता है। इसलिए अगर आप भी बैंक जा रहे हैं या अगले महीने नवंबर में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले ये जरूर जान लें कि नवंबर महीने में आपके शहर में किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने छुट्टियों की सूची जारी की है। तो चलिए जानते हैं नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। आप अगली स्लाइड्स में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं...

November 2024 Bank Holiday List in hindi diwali and chhath puja holiday date
नवंबर में बैंक कितने बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक:-

1 से 3 नवंबर

  • 1 नवंबर को दीवाली और कन्नड़ राज्योत्सव की वजह से अगरतला में बैंक बंद रहेंगे
  • 2 नवंबर को महीने का पहला शनिवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे और 3 नवंबर को रविवार होने की वजह से पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी

 

November 2024 Bank Holiday List in hindi diwali and chhath puja holiday date
नवंबर में बैंक कितने बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

7, 8 और 10 नवंबर

  • 7 नवंबर को छठ पूजा (शाम का अर्घ्य) और 8 नवंबर को छठ पूजा (सुबह का अर्घ्य) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे
  • 8 नवंबर को वंगाला महोत्सव के कारण शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 10 नवंबर को रविवार होने की वजह से बैंकों में काम नही होगा

 

विज्ञापन
विज्ञापन
November 2024 Bank Holiday List in hindi diwali and chhath puja holiday date
नवंबर में बैंक कितने बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

12 और 15 नवंबर

  • 12 नवंबर को इगास-बग्वाल के कारण देहरादून में बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • 15 नवंबर को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा/रहस पूर्णिमा के कारण आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, तेलंगाना, इटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपूर, कोहिमा, कोलकता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे

 

विज्ञापन
November 2024 Bank Holiday List in hindi diwali and chhath puja holiday date
नवंबर में बैंक कितने बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock

17, 18, 23 और 24 नवंबर

  • 17 नवंबर को पूरे देश के बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी और 18 नवंबर को कनकदास जयंती की वजह से बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे
  • 23 नवंबर को सेंग कुट्सनेम की वजह से शिलांग के बैंकों में छुट्टी रहेगी, साथ ही 23 नवंबर को महीने के चौथे शनिवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
  • 24 नवंबर को रविवार है जिसके कारण भी पूरे देश के बैंकों में छुट्टी रहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed