पोस्ट ऑफिस देश में चिट्ठियां और पार्सल ही एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का काम नहीं करता है। पोस्ट ऑफिस भारत में कई तरह की निवेश योजनाओं का संचालन भी कर रहा है। इन्हीं योजनाओं में एक स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम है। यह देश में आम निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को किसी अच्छी जगह पर निवेश करके उस पर हर महीने एक निश्चित आय प्राप्त करना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इस स्कीम में आपको एकमुश्त निवेश करना होता है, उसके बाद आपको हर महीने ब्याज के रूप में पैसे मिलते रहते हैं। आज के दौर में जब निवेश बाजार में काफी उथल पुथल का दौर चल रहा है तो ऐसे में कई लोग सरकार की छोटी बचत योजनाओं में निवेश करना पसंद कर रहे हैं, जहां उनको गारंटीड रिटर्न मिलता है।
Post Office: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम है शानदार, निवेश करने के बाद मिलने लगेंगे हर महीने 5,550 रुपये
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:01 PM IST
सार
अगर आप अपनी मेहनत की कमाई को किसी अच्छी जगह पर निवेश करके उस पर हर महीने एक निश्चित आय प्राप्त करना चाहते हैं तो आप पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन