Power Bank Explosion Causes: हवाई सफर के दौरान तकनीक का इस्तेमाल बेहद आम बात है, लेकिन सोमवार दोपहर हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट (6E 108) में एक खौफनाक मंजर देखने को मिला। विमान की लैंडिंग के ठीक बाद, दोपहर करीब 3 बजकर 35 मिनट पर विमान के भीतर एक मोबाइल पावर बैंक अचानक धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की खबर है।
{"_id":"69f9ea2bea5c4b65df0ecaa3","slug":"power-bank-explodes-inside-indigo-flight-chandigarh-airport-understand-why-these-devices-can-be-dangerous-2026-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Powerbank Blast News: फ्लाइट के अंदर पावर बैंक हुआ ब्लास्ट, जानें किन परिस्थितियों में फट सकता है पावर बैंक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Powerbank Blast News: फ्लाइट के अंदर पावर बैंक हुआ ब्लास्ट, जानें किन परिस्थितियों में फट सकता है पावर बैंक
Tue, 05 May 2026 07:30 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Tue, 05 May 2026 07:30 PM IST
सार
Chandigarh Airport Incident: चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। यहां एक विमान के लैंडिंग के तुरंत बाद अंदर बैठे एक यात्री का पावर बैंक ब्लास्ट हो गया। आइए इस लेख में समझते हैं कि किन परिस्थितियों में पावर बैंक फटता है।
विज्ञापन
पावर बैंक ब्लास्ट होने की खबर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर बैंक
- फोटो : AI जनरेटेड
पावर बैंक फटने की मुख्य परिस्थितियां
- पावर बैंक के अंदरूनी सर्किट में खराबी आने पर बिजली का प्रवाह अनियंत्रित हो जाता है, जो विस्फोट का कारण बनता है।
- अगर डिवाइस को सीधे धूप में या गर्म जगह पर रखा जाए, तो इसकी लीथियम-आयन बैटरी तेजी से गर्म होकर फट सकती है।
- पावर बैंक के गिरने या उस पर भारी दबाव पड़ने से अंदरूनी सेल आपस में टकरा सकते हैं, जिससे धमाका होने का खतरा रहता है।
Power Bank
- फोटो : Freepik
बैटरी और चार्जिंग की गलतियां
- पूरी रात पावर बैंक को चार्ज पर छोड़ने से बैटरी फूल सकती है और उसमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- लोकल या खराब क्वालिटी के चार्जिंग केबल का उपयोग करने से वोल्टेज का उतार-चढ़ाव डिवाइस को अस्थिर बना देता है। इस स्थिति में भी पॉवर बैंक ब्लास्ट हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर बैंक ब्लास्ट होने की खबर
- फोटो : freepik
फ्लाइट में सफर के दौरान सावधानी
- सुरक्षा नियमों के अनुसार पावर बैंक को हमेशा हैंड बैगेज में रखना चाहिए ताकि आपात स्थिति में उसे संभाला जा सके।
- उड़ान के दौरान या लैंडिंग के समय डिवाइस को चार्ज करने या उससे फोन चार्ज करने से बचना चाहिए।
- लैंडिंग के समय दबाव और घर्षण से बचने के लिए इसे जेब के बजाय सामने रखे बैग में सुरक्षित रखें, और ध्यान रखें कि बैग पर किसी तरह का अतिरिक्त भार न दें।
विज्ञापन
फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट होने की खबर
- फोटो : freepik
कैसे पहचानें खतरा?
- अगर पावर बैंक की बॉडी टेढ़ी या फूली हुई नजर आए, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।
- चार्जिंग के समय अगर किसी रसायन के जलने की गंध आए, तो यह अंदरूनी लीकेज का संकेत है।
- अगर इस्तेमाल या चार्जिंग के दौरान डिवाइस हाथ जलाने जितनी गर्म हो जाए, तो वह फटने से पहले का संकेत हो सकता है।
- इसके अलावा अलग पॉवर बैंक में हल्की सी भी चिंगारी दिखे, ये भी फटने से पहले का संकेत हो सकता है।