फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

LPG Crisis: क्या है आपके गैस बुकिंग की अगली डेट? घर बैठे ऐसे कर सकते हैं चेक

Tue, 05 May 2026 07:07 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 05 May 2026 07:07 PM IST
सार

Check Cylinder Status Online: अक्सर गैस बुकिंग की अगली तारीख को लेकर लोगों के मन में कंफ्यूजन रहता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे नंबर बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से अपनी अगली गैस बुकिंग की तारीख चेक सकते हैं।

विज्ञापन
LPG Booking Status: How to Check Your Next Cylinder Delivery Date Online
गैस बुकिंग की अलगी तारीख कैसे चेक करें? - फोटो : AI

Gas Booking Next Date: इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की बुकिंग को लेकर कई तरह की समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसी कड़ी में एक बड़ी समस्या यह है कि कई उपभोक्ताओं को अपनी अगली गैस बुकिंग की सही तारीख ही मालूम नहीं रहती, जिसकी वजह से उन्हें समय पर सिलेंडर बुक करने में परेशानी होती है। अक्सर यह पता नहीं चल पाता कि अगली बुकिंग के लिए पात्रता कब होगी।



डिजिटल इंडिया के इस दौर में अब आपको ऐसी जानकारियों के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे ही अपनी अगली गैस बुकिंग की संभावित तारीख और वर्तमान स्टेटस की जांच कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

LPG Booking Status: How to Check Your Next Cylinder Delivery Date Online
गैस बुकिंग की अलगी तारीख कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

अगली बुकिंग की तारीख कैसे जानें?

  • इंडेन, भारत गैस या एचपी के आधिकारिक मोबाइल ऐप पर लॉगिन करके 'रीफिल हिस्ट्री' देखें।
  • गैस कंपनियों के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर 'STATUS' लिखकर भेजने से अगली बुकिंग की जानकारी मिल जाती है।
  • नियमों के अनुसार, दो सिलेंडरों के बीच निर्धारित दिनों का अंतर होना अनिवार्य है, जिसे एप पर ट्रैक किया जा सकता है।
LPG Booking Status: How to Check Your Next Cylinder Delivery Date Online
गैस बुकिंग की अलगी तारीख कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

इन नंबरों पर जान सकते हैं अगली बुकिंग की तारीख

  • आप नीचे दिए गए नंबरों पर व्हाट्सएप नंबर की मदद से अपनी अगली बुकिंग की तारीख जान सकते हैं।
  • Indane- 7588888824
  • HP Gas- 92222 01122
  • Bharat Gas - 1800224344
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Booking Status: How to Check Your Next Cylinder Delivery Date Online
गैस बुकिंग की अलगी तारीख कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock

ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के तरीके

  • 'Mylpg.in' पोर्टल पर जाकर अपना 17 अंकों का एलपीजी आईडी दर्ज करें और विवरण देखें।
  • अपने डैशबोर्ड में जाकर पिछली बुकिंग की तारीख और अगले रिफिल की उपलब्धता की जांच करें।
  • अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से गैस कंपनी के टोल-फ्री नंबर पर मैसेज भेजकर तुरंत जानकारी प्राप्त करें।

 

विज्ञापन
LPG Booking Status: How to Check Your Next Cylinder Delivery Date Online
गैस बुकिंग की अलगी तारीख कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सुझाव
  • सुनिश्चित करें कि आपका सही मोबाइल नंबर गैस एजेंसी के रिकॉर्ड में पंजीकृत है या नहीं। 
  • अगर मोबाइल नंबर पंजीकृत नहीं है तो एजेंसी जाकर इसे तुरंत अपडेट करवाएं।
  • बुकिंग में किसी भी तरह की समस्या से बचने के लिए अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को समय पर पूरा करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed