फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

SCSS: पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम है शानदार, एक बार करें निवेश हर महीने खाते में आएंगे 20,500 रुपये

Fri, 08 May 2026 02:19 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 08 May 2026 02:19 PM IST
सार

आज हम आपको वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाई जा रही एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इसका नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। 

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Kya Hai Know Benefits And Registration Process In Hindi
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Adobestock

सुरक्षित निवेश और अच्छा रिटर्न देने वाली स्कीम की तलाश कर रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम (SCSS) एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्कीम सरकार द्वारा समर्थित है। ये योजना बुजुर्गों को गारंटीड रिटर्न और सुरक्षित निवेश का भरोसा देती है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर 8.2 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर मिल रही है। यह रिटर्न कई बैंक एफडी स्कीम से भी बेहतर है।



खास बात यह है कि इस योजना में एक बार निवेश करने के बाद हर तीन महीने में ब्याज की रकम आपको मिल जाती है। अगर कोई वरिष्ठ नागरिक इसमें अधिकतम 30 लाख रुपये निवेश करता है, तो उसे हर महीने औसतन 20,500 रुपये तक की कमाई हो सकती है। इसी वजह से कई वरिष्ठ नागिरक इस स्कीम में निवेश करना पसंद करते हैं। 

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Kya Hai Know Benefits And Registration Process In Hindi
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आप न्यूनतम 1,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा 30 लाख रुपये तय की गई है। सरकार द्वारा तय 8.2 प्रतिशत ब्याज दर के अनुसार, 30 लाख रुपये जमा करने पर सालाना 2,46,000 रुपये ब्याज मिलता है। वहीं हर तीन महीने में 61,500 रुपये मिलते हैं। ऐसे में हर महीने औसत आय करीब 20,500 रुपये बनती है।

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Kya Hai Know Benefits And Registration Process In Hindi
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेश करने पर आपको किसी भी तरह के बाजार जोखिमों का सामना नहीं करना होगा। यही नहीं इस स्कीम में आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत निवेशकों को 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है। इस कारण स्कीम में सुरक्षित रिटर्न के साथ टैक्स बचाने का भी मौका मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Kya Hai Know Benefits And Registration Process In Hindi
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : AdobeStock

इस योजना में निवेश करने के लिए आपकी उम्र कम से कम 60 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, कुछ विशेष परिस्थितियों में 55 से 60 वर्ष के बीच के रिटायर्ड कर्मचारी भी इसमें निवेश कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिक बचत योजना का लॉक-इन पीरियड 5 साल का होता है। निवेशक देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक शाखा में जाकर आसानी से इस योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Kya Hai Know Benefits And Registration Process In Hindi
Post Office Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Adobe Stock

वैश्विक अस्थिरता के दौर में बढ़ती महंगाई और बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच वरिष्ठ नागरिक इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम एक स्थिर आय देने वाली योजना के रूप में लोकप्रिय है। निवेश से पहले लोगों को अपनी आर्थिक जरूरतों और वित्तीय लक्ष्य को ध्यान में रखकर निर्णय लेना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed