फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Post Office SCSS: बुजुर्गों के लिए सरकार चला रही यह शानदार स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा जबरदस्त रिटर्न

Sat, 06 Jan 2024 02:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 02:40 PM IST
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate, Benefits, Account Opening Process
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए की गई है। अगर आप हाल फिलहाल में रिटायर हुए हैं और अपने रिटायरमेंट के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। वर्तमान समय में पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में निवेश करने पर आपको 8.2 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यही नहीं इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे भी मिलते हैं। इस स्कीम को खासतौर पर बुजुर्गों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate, Benefits, Account Opening Process
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : पिक्साबे

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में केवल वही लोग निवेश कर सकते हैं, जिनकी उम्र 60 साल या उससे अधिक है। वरिष्ट नागरिक बचत योजना में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में पता होना जरूरी है। 

Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate, Benefits, Account Opening Process
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में आप न्यूनतम 1 हजार रुपये का निवेश कर सकते हैं। वहीं अधिकतम 30 लाख रुपय तक इस स्कीम में निवेश किए जा सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate, Benefits, Account Opening Process
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : istock

आप पोस्ट ऑफिस की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अधिकतम 5 सालों के लिए निवेश कर सकते हैं। हालांकि, आप तीन साल के लिए अपनी निवेश अवधि को और भी आगे बढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
Post Office Senior Citizen Saving Scheme Interest Rate, Benefits, Account Opening Process
Senior Citizen Saving Scheme - फोटो : Istock

पोस्ट ऑफिस की इस योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स का बेनिफिट भी मिलता है। इसमें आपको इनकम टैक्स के एक्ट 80C के अंतर्गत 1.5 लाख रुपये का फायदा मिलता है। आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर आसानी से इस स्कीम में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed