PM Vishwakarma Yojana: अगर आप देखेंगे तो पाएंगे कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों ही कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद, गरीब वर्ग जैसे अन्य पात्र लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को जोड़ा गया है। इस योजना से जुड़कर आप भी लाभ ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको पहले ये जानना होगा कि आप आवेदन करने के लिए पात्र हैं भी या नहीं। तो चलिए जानते हैं इस योजना की पात्रता सूची इस बारे में क्या कहती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना का लेना चाहते हैं लाभ, तो पहले जान लें आप पात्र हैं भी या नहीं
पहले जानें कौन लोग अपात्र हैं
पात्रता सूची के मुताबिक, कई लोग ऐसे भी हैं जो पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। इसमें जो लोग शामिल हैं वो ये हैं...
- जो लोग टैक्स भरते हैं, जो ईएसआईसी का लाभ लेते हैं, जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं, जो लोग आर्थिक रूप से संपन्न हैं और जिनका पीएफ कटता है आदि।
ये है पात्रता सूची
अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको पात्रता सूची चेक करनी होती है क्योंकि इसी से पता चलेगा कि आप पात्र हैं या नहीं। पात्रता सूची के मुताबिक ये लोग पात्र हैं...
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तोड़ने वाले हैं
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
- अगर आप राजमिस्त्री है
- जो नाव निर्माता हैं
- अगर आप ताला बनाने वाले हैं
- पत्थर तराशने वाले हैं
- जो लोग सुनार हैं
- जो मालाकार हैं
- जो दर्जी है
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- फिशिंग नेट निर्माता हैं
- जो लोग टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो धोबी है
- गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
- नाई यानी बाल काटने वाले हैं।