PM Fasal Bima Yojana: हमारे देश में एक बड़ी आबादी किसानों की है। हालांकि, किसानों को खेती करते समय कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार देखने को मिलता है कि मौसम की मार या जंगली जानवरों की वजह से किसान की फसल ठीक ढंग से तैयार नहीं हो पाती है। इस कारण उनको काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है। देश में कई किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल के खराब होने के वास्तविक कारणों को भी शामिल किया जाए।
PM FBY: किसानों के लिए खुशखबरी! अब जलभराव और जंगली जानवरों से बर्बाद हुई फसल पर भी मिलेगा बीमा कवर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 21 Nov 2025 12:30 PM IST
सार
PM Fasal Bima Yojana: सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में कई बड़े बदलाव किए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में उन दो प्रमुख समस्याओं को भी शामिल कर लिया गया है, जो किसानों के लिए एक बड़ी चुनौती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन