Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Lakhpati Didi Scheme Check Eligibility How to apply for ₹5 Lakh Interest Free Loan
{"_id":"691f152aa4f37f295b0f2e28","slug":"lakhpati-didi-scheme-check-eligibility-how-to-apply-for-5-lakh-interest-free-loan-2025-11-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकार किन महिलाओं को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत देती है ब्याज मुक्त 5 लाख रुपये का लोन? जानिए यहां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
सरकार किन महिलाओं को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत देती है ब्याज मुक्त 5 लाख रुपये का लोन? जानिए यहां
भारत सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इन्हीं में एक स्कीम का नाम लखपति दीदी योजना है। यह स्कीम देश में काफी लोकप्रिय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद कई बार इस योजना का जिक्र अपने भाषणों में कर चुके हैं। इस स्कीम की शुरुआत महिलाओं को स्वरोजगार के क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए की गई है।
कई महिलाएं इस स्कीम का लाभ लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर चुकी हैं और अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं। इस योजना का उद्देश्य देश की 3 करोड़ महिलाओं को आर्थिक स्तर पर आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना की शुरुआत 15 अगस्त, 2023 को की गई थी।
2 of 5
Lakhpati Didi Scheme
- फोटो : Adobe Stock
लखपति दीदी योजना के अंतर्गत बिना ब्याज के 1 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है। इसके अलावा महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए स्किल ट्रेनिंग भी दी जाती है। लखपति दीदी योजना का लाभ लेने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है।
लखपति दीदी योजना का लाभ वही महिलाएं ले सकती हैं, जिनकी उम्र 18 से लेकर 50 साल के बीच है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए महिलाओं का किसी स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ना जरूरी है।
अगर आप लखपति दीदी योजना में आवेदन करने जा रही हैं तो आपके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेज होने चाहिए। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द भी किया जा सकता है।
इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कम लागत में बीमा सुविधा भी मिलती है, जो उनके व्यवसाय को सुरक्षित बनाती है। इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपनी आय में वृद्धि कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।