फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: क्या आपको पता है पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन की शर्ते? जान लें वरना रद्द हो सकता है आवेदन

Wed, 19 Mar 2025 05:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 19 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों को कई तरह के आर्थिक लाभ देने का काम किया जाता है।

विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana registration process pm vishwakarma yojana mein aavedan kaise karen
कौन पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है और समय-समय पर कई योजनाओं को शुरू भी किया जाता है। यही नहीं, कई पुरानी योजनाओं में जरूरी बदलाव भी किए जाते हैं। ऐसी कई योजनाएं हैं जिन्हें शुरू किए हुए बेहद कम समय हुआ है, लेकिन इनसे एक बड़ी संख्या में लाभार्थी जुड़े हैं।

जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इससे जुड़ने के बाद पात्र लोगों को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि पात्रता की शर्ते कौन है यानी कौन लोग इस योजना से जुड़ सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

pm Vishwakarma yojana registration process pm vishwakarma yojana mein aavedan kaise karen
कौन पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

आवेदन करने का तरीका जान लें

  • अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmvishwakarma.gov.in/ पर जाना होता है। यहां पर आप लॉगिन करके आवेदन कर सकते हैं
  • आप ऑफलाइन भी आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है औ यहां से आप इस योजना में पंजीकरण करवा सकते हैं
pm Vishwakarma yojana registration process pm vishwakarma yojana mein aavedan kaise karen
कौन पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

कौन कर सकता है आवेदन?

अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जान लें कि इस योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को ही दिया जाता है। साथ ही आवेदनकर्ता की उम्र 18 वर्ष से अधिक होना भी जरूरी है...

  • जो लोग नाई हैं
  • जो लोग गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • जो लोग अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • अगर आप राजमिस्त्री हैं
  • जो लोग नाव निर्माता हैं
  • अगर आप लोहार हैं
  • जो सुनार हैं 
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana registration process pm vishwakarma yojana mein aavedan kaise karen
कौन पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो पत्थर तराशने वाले लोग हैं
  • जो लोग धोबी हैं
  • ताला बनाने वाले हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं और दर्जी हैं
  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं तो आप इस योजना के लिए पात्र माने जाते हैं।
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana registration process pm vishwakarma yojana mein aavedan kaise karen
कौन पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन कर सकता है? - फोटो : Adobe Stock

मिलने वाले लाभों के बारे में जान लें

  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को 15 हजार रुपये टूलकिट खरीदने के लिए दिए जाते हैं
  • कुछ दिनों की ट्रेनिंग भी दी जाती है जिसके लिए प्रशिक्षण चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • लाभार्थियों को सस्ती ब्याज दर पर और बिना गारंटी के पहले एक लाख और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन भी दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed