देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर भारत सरकार ने एक बेहद ही खास योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इसके अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत सरकार ने इस योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किन-किन लोगों को सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना क लाभ देती है?
PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? किन लोगों को सरकार इस स्कीम का देती है लाभ
भारत सरकार ने इस योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किन-किन लोगों को सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना क लाभ देती है?
पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ निम्नलिखित लोग ले सकते हैं
- नाई
- मालाकार
- धोबी
- दर्जी
- ताला बनाने वाले
- बढ़ई
- लोहार
- सुनार
- राजमिस्त्री
- अस्त्रकार
- मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले
- पत्थर तोड़ने वाले
- मोची/जूता बनाने वाला कारीगर
- नाव बनाने वाले
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- गुड़िया और खिलौना बनाने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले
- फिशिंग नेट बनाने वाले आदि लोग ले सकते हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को कई और फायदे भी मिलते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए कुल 3 लाख रुपये का लोन 2 चरणों में दिया जाता है। इसमें पहले चरण में 1 लाख रुपये और दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं।
पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थी को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी देती है। पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।
PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए नियम