फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना? किन लोगों को सरकार इस स्कीम का देती है लाभ

Mon, 14 Apr 2025 03:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 14 Apr 2025 03:32 PM IST
सार

भारत सरकार ने इस योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किन-किन लोगों को सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना क लाभ देती है?

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai Know Who Will Get The Benefit Of This Scheme
किन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock

देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सामाजिक और आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी सिलसिले में 17 सितंबर, 2023 को विश्वकर्मा जयंती के खास अवसर पर भारत सरकार ने एक बेहद ही खास योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना है। इसके अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब शिल्पकारों और कारीगरों को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करके उनको स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत सरकार ने इस योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2023-24 से 2027-28 तक 13 हजार करोड़ रुपये खर्च का प्रावधान किया है। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं किन-किन लोगों को सरकार पीएम विश्वकर्मा योजना क लाभ देती है?

PM Vishwakarma Yojana Kya Hai Know Who Will Get The Benefit Of This Scheme
किन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ निम्नलिखित लोग ले सकते हैं 

  • नाई
  • मालाकार
  • धोबी
  • दर्जी
  • ताला बनाने वाले
  • बढ़ई
  • लोहार
  • सुनार
  • राजमिस्त्री
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai Know Who Will Get The Benefit Of This Scheme
किन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock
  • अस्त्रकार
  • मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • मोची/जूता बनाने वाला कारीगर
  • नाव बनाने वाले
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना बनाने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले
  • फिशिंग नेट बनाने वाले आदि लोग ले सकते हैं 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai Know Who Will Get The Benefit Of This Scheme
किन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत लाभार्थी को कई और फायदे भी मिलते हैं। इस स्कीम के अंतर्गत लाभार्थी को खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए कुल 3 लाख रुपये का लोन 2 चरणों में दिया जाता है। इसमें पहले चरण में 1 लाख रुपये और दूसरे चरण में व्यवसाय के विस्तार के लिए 2 लाख रुपये लोन के रूप में दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Kya Hai Know Who Will Get The Benefit Of This Scheme
किन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? - फोटो : AdobeStock

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सरकार लाभार्थी को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी देती है। पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, जाति प्रमाणपत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है।  

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य ले सकते हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ? जानिए नियम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed