फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: क्या आप जानते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना में पात्रता की शर्तें? आवेदन से पहले यहां जानें

Wed, 05 Mar 2025 10:48 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 05 Mar 2025 10:48 AM IST
सार

आप अगर पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है।

विज्ञापन
pm vishwakarma yojana eligibility in hindi pm vishwakarma yojana kaun si hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ने के लिए पात्र होता है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: सरकार समय-समय पर कई नई योजनाओं की शुरुआत करती है। जैसे, 17 सितंबर 2023 के दिन केंद्र सरकार ने एक योजना शुरू की थी। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को देने का प्रावधान है। मौजूदा समय में इस योजना से काफी बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं।

अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको आवेदन करना होता है, लेकिन उससे पहले जरूरी हो जाता है कि आप ये जरूर जान लें कि क्या आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस पीएम विश्वकर्म योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं और कौन लोग नहीं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

pm vishwakarma yojana eligibility in hindi pm vishwakarma yojana kaun si hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ने के लिए पात्र होता है? - फोटो : Adobe Stock

ये हैं पात्रता की शर्तें:-

  • अगर आपको पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करना है तो जान लें कि सिर्फ 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोग ही इस योजना में आवेदन कर सकते हैं
  • योजना का लाभ सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोगों को मिलता है जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं।
pm vishwakarma yojana eligibility in hindi pm vishwakarma yojana kaun si hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ने के लिए पात्र होता है? - फोटो : Adobe Stock

ये लोग जुड़ सकते हैं योजना से:-

  • अगर आप गुड़िया और खिलौना निर्माता हैं
  • आप हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं राजमिस्त्री हैं
  • नाव निर्माता हैं
  • लोहार हैं
  • सुनार हैं
  • अस्त्रकार या मूर्तिकार हैं
  • जो पत्थर तोड़ने वाले हैं
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
pm vishwakarma yojana eligibility in hindi pm vishwakarma yojana kaun si hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ने के लिए पात्र होता है? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग दर्जी हैं
  • जो लोग ताला बनाने वाले हैं
  • जो लोग नाई काम काम करते हैं
  • अगर आप मालाकार और धोबी हैं
  • जो लोग पत्थर तराशने वाले हैं
  • अगर आप फिशिंग नेट निर्माता हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं।
विज्ञापन
pm vishwakarma yojana eligibility in hindi pm vishwakarma yojana kaun si hai
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ने के लिए पात्र होता है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ये लाभ

  • अगर आप योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये देने का प्रावधान है
  • इस योजना के लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं
  • आपको इसमें पहले एक लाख रुपये का लोन और फिर अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन दिया जाता है। ये लोन सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के देने का प्रावधान है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed