19th Kist PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार जितनी भी योजनाएं चलाती है उन सभी के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, किसानों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र किसानों के बैंक खाते में सालाना 6 हजार रुपये भेजे जाते हैं।
{"_id":"67c7d099c33d156a5906ceac","slug":"pm-kisan-yojana-19th-installment-not-credited-in-account-check-reason-pm-kisan-ka-paisa-kyu-nahi-aaya-2025-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: 9 दिन बीतने के बाद भी अब तक खाते में नहीं आई 19वीं किस्त, तो यहां जानें क्या हैं कारण","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: 9 दिन बीतने के बाद भी अब तक खाते में नहीं आई 19वीं किस्त, तो यहां जानें क्या हैं कारण
Wed, 05 Mar 2025 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 05 Mar 2025 09:49 AM IST
सार
पीएम किसान योजना से जुड़े लाभार्थियों को अब तक कुल 19 किस्त का लाभ मिला चुका है, लेकिन अगर आपके खाते में अब तक 19वीं किस्त के पैसे नहीं आए हैं तो आप यहां इसके पीछे के कारण यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
19वीं किस्त क्या अभी भी आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19वीं किस्त क्या अभी भी आ सकती है?
- फोटो : X/@BJP4India
कब जारी हुई 19वीं किस्त?
- दरअसल, बीती 24 फरवरी को पीएम किसान योजना के अंतर्गत 19वीं किस्त जारी की गई। पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार के भागलपुर से इस किस्त को लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजा जिसमें 9.8 करोड़ से अधिक किसानों को किस्त का लाभ मिला। इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे।
19वीं किस्त क्या अभी भी आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
क्यों नहीं आई अब तक 19वीं किस्त?
पहला कारण
- अगर आपको भी इतने दिन बीतने के बाद अब तक 19वीं किस्त नहीं मिली है तो इसके पीछे ये कारण हो सकता है कि आपने योजना से जुड़े कुछ जरूरी कामों को न करवाया हो या ये काम अधूरे हों। इसमें आपको तीन काम करवाने होते हैं जिसमें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग का काम शामिल है। जिन किसानों ने ये तीनों काम या इनमें से एक भी काम अधूरा छोड़ा है वो किस्त से वंचित रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
19वीं किस्त क्या अभी भी आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा कारण
- किस्त अटकने के और भी कारण हो सकते हैं। जैसे, जिन किसानों ने अपने बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं करवा रखा है उनकी भी किस्त अटक सकती है
- जिन किसानों के आवेदन फॉर्म में कोई गलती है या अगर किसी लाभार्थी के बैंक खाते की जानकारी में कोई गलती है तो भी किस्त अटक सकती है आदि।
विज्ञापन
19वीं किस्त क्या अभी भी आ सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
यहां कर सकते हैं संपर्क
- अगर अब तक आपके बैंक खाते में 19वीं किस्त नहीं आई है तो आप किसान कॉल सेंटर के टोल फ़्री नंबर 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है और आपको किस्त अटकने के कारण जानने से लेकर अन्य मदद मिल सकती है।