PM Vishwakarma Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते रहते हैं। लगभग थोड़े-थोड़े समय बाद जहां कई पुरानी योजनाओं को और बेहतर किया जाता है, तो वहीं दूसरी तरफ कई तरह की नई योजनाएं भी जारी होती हैं। जैसे- बीते सितंबर माह में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को केंद्र सरकार ने लॉन्च किया। ऐसे में अगर आप इस योजना से जुड़कर लाभान्वित होना चाहते हैं, तो इससे पहले आपको इस योजना की पात्रता सूची और आवेदन करने के तरीके के बारे में जान लेना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस योजना के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में करना हो आवेदन या फिर जानना हो पात्रता के बारे में? यहां जान सकते हैं सब कुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जानते हैं कौन हैं पात्र:-
इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल किया गया है। ऐसे में ये लोग इसके लिए पात्र हैं। वहीं, आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। बाकी जो लोग पात्र हैं, वो हैं...
- जो राजमिस्त्री है
- धोबी और दर्जी
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- अगर आप सुनार हैं
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- नाई यानी बाल काटने वाले
- पत्थर तराशने वाले
- फिशिंग नेट निर्माता
- अगर आप मूर्तिकार हैं
- जो नाव निर्माता हैं
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो ताला बनाने वाले हैं
- जो अस्त्रकार हैं
- जो लोग मालाकार हैं आदि।
आवेदन कैसे करें?
- अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना होता है
- यहां पर अपने दस्तावेज वेरिफाई करवाने होते हैं और साथ ही पात्रता भी चेक होती है
- फिर सारी चीजें होने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
ये लाभ मिलते हैं:-
- एडवांस कौशल ट्रेनिंग दी जाती है जिसके लिए रोजाना 500 रुपये का स्टाइपैंड मिलता है
- टूलकिट खरीदने के लिए 15 हजार रुपये दिए जाते हैं
- तीन लाख रुपये तक की लोन की सुविधा।