PM Vishwakarma Yojana: राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। हर वर्ग और हर उम्र के लोगों के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इसमें राज्य सरकारें अपनी अलग-अलग योजनाएं चलाती है। जबकि, केंद्र सरकार की अलग योजनाएं हैं जिनसे करोड़ों लोग जुडे़ हैं।
ऐसी ही एक योजना प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है जिसे भारत सरकार चलाती है। मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। अगर आप भी इस योजना से जुड़े हैं या जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये योजना क्या है आदि। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
योजना के तहत मिलने वाले लाभ ये हैं
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद आपको कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जिसमें एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है। तब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
- आपको 15000 रुपये भी दिए जाते हैं और ये आर्थिक लाभ इसलिए दिया जाता है ताकि, आप टूलकिट खरीद सके
3 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Freepik
- योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को लोन की भी सुविधा दी जाती है और ये लोग सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है। इसमें लाभार्थियों को पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है
- इसके बाद आपको 2 लाख रुपये का लोन भी मिलता है जिसे आपको 30 महीनों के अंदर वापस करना होता है
4 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
कौन जुड़ सकता है योजना से?
- इस योजना में सिर्फ वे लोग आवेदन कर सकते हैं, जो 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग हैं। इसमें मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, पत्थर तोड़ने वाले, धोबी और दर्जी, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो नाव निर्माता हैं,अगर आप मालाकार हैं...
5 of 6
पीएम विश्वकर्मा योजना।
- फोटो : Adobe Stock
- फिशिंग नेट निर्माता, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, जो ताला बनाने वाले हैं, जो लोग राजमिस्त्री हैं, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाई यानी बाल काटने वाले, जो अस्त्रकार हैं, पत्थर तराशने वाले और जो लोग मूर्तिकार हैं वे इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र माने जाते हैं।