फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: पीएम विश्वकर्मा योजना में मिलते हैं 500 रुपये से लेकर कई अन्य लाभ, यहां जानें कौन है पात्र

Mon, 15 Dec 2025 06:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 15 Dec 2025 06:58 PM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कई तरह के लाभ दिए जाते हैं और जो लोग इस योजना के लिए पात्र हैं, वे इस योजना से जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana benefits list and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

PM Vishwakarma Yojana Benefits In Hindi: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार की अलग-अलग योजनाओं से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और इन योजनाओं के जरिए लाभान्वित हो रहे हैं।



इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर ये लाभ प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं और कौन नहीं। साथ ही जान सकते हैं कि योजना के तहत क्या लाभ मिलते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सतके हैं...

pm Vishwakarma yojana benefits list and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

योजना में मिलने वाले लाभ ये हैं:-

  • पीएम विश्वकर्मा योजना से जब कोई व्यक्ति बतौर लाभार्थी जुड़ता है तो उसे 15000 रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे टूलकिट खरीदने के लिए लाभार्थियो को दिए जाते हैं
  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की ट्रेनिंग दी जाती है जो कि एडवांस ट्रेनिंग होती है। इस ट्रेनिंग के लिए लाभार्थियों को ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड देने का प्रावधान है
pm Vishwakarma yojana benefits list and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लोन देने का भी प्रावधान है। ये लोन इसलिए दिया जाता है ताकि आप अपना काम शुरू कर सके। इसके लिए लाभार्थियों को पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है जिसे आपको 18 महीनों में वापस करना होता है। इसके बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन भी ले सकते हैं, जो 30 महीनों के लिए दिया जाता है। सबसे खास बात ये कि ये लोन सस्ती ब्याज दर पर दिया जाता है जिसकी ब्याज दर लगभग 5 प्रतिशत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana benefits list and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

योजना से कौन लोग जुड़ सकते हैं?

  • जो लोग राजमिस्त्री हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • जो नाव निर्माता हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
विज्ञापन
pm Vishwakarma yojana benefits list and eligibility criteria
पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभ क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • अगर आप मालाकार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • धोबी और दर्जी
  • पत्थर तराशने वाले


अगर आप इस ऊपर दी गई पात्रता सूची में हैं और आपकी उम्र 18 साल है, तो आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने के लिए पात्र माने जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed