Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
Forgot IRCTC Account Password Reset Login Check Simple Method Step by Step Process
{"_id":"693ffe879c459bc3260866ab","slug":"forgot-irctc-account-password-reset-login-check-simple-method-step-by-step-process-2025-12-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IRCTC: आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने की वजह से ट्रेन टिकट नहीं कर पा रहे बुक? इस आसान तरीके से करें रिसेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
IRCTC: आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने की वजह से ट्रेन टिकट नहीं कर पा रहे बुक? इस आसान तरीके से करें रिसेट
आज के समय आईआरसीटीसी करोड़ों यात्रियों के लिए जरूरी डिजिटल प्लेटफॉर्म बन चुका है। ट्रेन टिकट बुकिंग, कैंसलेशन, पीएनआर स्टेटस आदि कईईतरह की सेवाएं आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से जुड़ी होती हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि लोग अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं, जिसकी वजह से तत्काल या सामान्य टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो जाता है।
त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में जब ट्रेन से कहीं पर सफर करना होता है उस दौरान यह समस्या और भी बड़ी बन जाती है। पासवर्ड गलत डालने पर अकाउंट से टिकट बुक नहीं हो पाता है। अगर आप भी अपना आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल चुके हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आईआरसीटीसी पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया को काफी आसान और सुरक्षित है।
2 of 5
How to reset wifi password
- फोटो : Adobe stock
इसके लिए आपको सबसे पहले इस वेबसाइट www.irctc.co.in पर विजिट करना है। वेबसाइट ओपन होने के बाद आपको दाईं ओर ऊपर की तरफ तीन लाइन वाले मेनु पर क्लिक करना है। इसके बाद लॉगिन पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको Forgot account details के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह करने के बाद आपको अपना यूजरनेम और ईमेल को दर्ज करना है।
इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को ध्यानपूर्वक भरकर Next के बटन पर क्लिक करें। यह करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर ओटीपी आएगा। आपको वहां इसको दर्ज करना है।
नया पासवर्ड बनने के बाद आपको होमपेज पर जाना है। इसके बाद आप आसानी से अपने आईआरसीटीसी अकाउंट में लॉगिन कर सकेंगे और आसानी से ट्रेन टिकट को बुक कर सकेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।