PM Shram Yogi Mandhan Yojana: असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। जीवन के अंतिम पड़ाव पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े लोगों को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान उनकी आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर हो जाती है। उनकी इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक खास योजना की शुरुआत की है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना है। योजना के अंतर्गत मजदूरों और श्रमिकों को हर महीने सरकार द्वारा 3 हजार रुपये की पेंशन दी जा रही है। स्कीम के तहत मजदूरों और श्रमिकों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर असंगठित क्षेत्र से जुड़े तबकों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए किया गया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के बारे में विस्तार से -
Shram Yogi Mandhan Yojana: 55 रुपये के निवेश पर जीवन भर मिलेगी 3 हजार की पेंशन, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 09 Aug 2022 05:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन