घर में कॉकरोचों का आना काफी आम बात है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार बड़ी संख्या में कॉकरोच घरों में इकट्ठा हो जाते हैं। ऐसे में लोग इनसे काफी परेशान हो जाते हैं। कई बार तो ये कॉकरोच किचन में रखे बर्तन या वॉशबेसिन में रेंगते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। घर में कॉकरोचों का आतंक बढ़ने से लोग काफी डर जाते हैं। कॉकरोचों को घर से भगाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं उसके बाद भी कोई ठोस नतीजा नहीं निकलता है। अगर आपके घर में भी कॉकरोचों ने आतंक मचा रखा है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर में कॉकरोचों की समस्या से निजात पा सकते है। आइए जानते हैं -
Cockroach: घर में कॉकरोचों ने कर दिया है परेशान, तो करें ये काम जल्द मिल जाएगा छुटकारा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Tue, 29 Oct 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन