PM Kisan Samman Nidhi Yojana Year Ender: अगर यूं कहा जाए कि किसान भी हमारे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में एक अहम रोल निभाते हैं, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा? क्योंकि जब किसान दिन-रात मेहनत करके फसल उगाता है तभी देश को धान, चावल, गेहूं और बाकी अनाज मिल पाता है। वहीं, जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं उनकी मदद के लिए सरकार कई योजनाएं चलाती हैं।
ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत पात्र किसानों की आर्थिक मदद करने का प्रावधान है। इसमें किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में जब ये साल 2025 बीत रहा है, तो जानना जरूरी हो जाता है कि किसानों के लिए साल 2025 कैसा रहा। इस वर्ष किसानों को कौन-कौन सी किस्त का लाभ मिला, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
19वीं किस्त की गई जारी।
- फोटो : Amar Ujala
क्या-क्या मिला इस साल किसानों को?
19वीं किस्त मिली किसानों को
- जो भी किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं उन्हें इस साल की शुरुआत में 19वीं किस्त का लाभ दिया गया। 24 फरवरी 2025 को लगभग 9.8 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 19वीं किस्त का लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार के भागलपुर से ये किस्त जारी की गई। यहां पीएम मोदी ने किसानों को संबोधित भी किया।
3 of 5
PM Kisan Yojana: पीएम नरेंद्र मोदी ने 20वीं किस्त जारी की।
- फोटो : Amar Ujala
20वीं किस्त की दी गई सौगात
- इसके बाद जैसे-जैसे साल आगे बढ़ा, वैसे-वैसे किसानों को अगली किस्त की आस लगी और वो किस्त थी 20वीं किस्त। इसे भी हर बार की तरह खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया। इसके लिए पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी का दौरा किया और यहां एक कार्यक्रम आयोजित कर 20वीं किस्त जारी की गई। 2 अगस्त 2025 को लगभग 9.7 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को 20वीं किस्त का लाभ दिया गया।
4 of 5
साल 2025 में किसानों को कौन-कौन सी किस्त मिली?
- फोटो : Amar Ujala
21वीं किस्त का लाभ भी मिला
- वहीं, अब जब साल खत्म होने को आया तो इससे ठीक पहले केंद्र सरकार की तरफ से किसानों को 21वीं किस्त का लाभ दिया गया। 19 नवंबर 2025 को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21वीं किस्त को पात्र किसानों के बैंक खाते में हस्तांतरित किया। इस किस्त का लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को दिया गया।
5 of 5
साल 2025 में किसानों को कौन-कौन सी किस्त मिली?
- फोटो : pmkisan.gov.in
अब साल 2026 से किसानों को बड़ी उम्मीद
- जहां एक तरफ इस वर्ष पीएम किसान योजना से जुड़े पात्र किसानों को 19वीं, 20वीं और 21वीं किस्त का लाभ मिला, तो वहीं अब किसानों को आने वाले साल 2026 से भी काफी उम्मीदें हैं। जैसे कि 22वीं, 23वीं और 24वीं किस्त का लाभ साल 2026 में मिलेगा। वहीं, किसानों को उम्मीद है कि शायद किस्त के पैसे में भी इजाफा हो। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।