PM Kisan Yojana 21st Installment Date: राज्य सरकारें अपने-अपने प्रदेश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाने का काम किया जाता है। इसी तरह केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चलाती हैं जिनसे मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। इसी क्रम में एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिसे भारत सरकार चलाती है।
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की हर किस्त में मिलते हैं 2 हजार रुपये, जानें कैसे जुड़ सकते हैं आप योजना से
इस योजना का लाभ सिर्फ किसानों को देने का प्रावधान है और वे भी वे किसान जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं। इस योजना के तहत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है और साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये देने का प्रावधान है। योजना से जुड़े करोड़ों किसानों को अब तक कुल 20 किस्त का लाभ मिल चुका है और अब बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में आप यहां जान सकते हैं कि सरकार 21वीं किस्त कब तक जारी कर सकती है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं 21वीं किस्त के पैसे कब आपके बैंक खाते में भेजे जा सकते हैं। किसान आगे इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
आ चुकी हैं इतनी किस्त
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी है। बीती 2 अगस्त को योजना की 20वीं किस्त जारी की गई जिसका लाभ लगभग 9.70 करोड़ किसानों को मिला। डीबीटी के माध्यम से सरकार ने ये पैसे योजना से जुड़े किसानों के बैंक खाते में भेजे। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने ये किस्त जारी की।
3 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
कितने पैसे मिलते हैं?
- अगर आप भी इस योजना के लिए पात्र हैं तो योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। पीएम किसान योजना से जुड़ने के बाद आपको सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद सरकार की तरफ से दी जाती है। फिर इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। सरकार इस पैसे को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में हस्तांतरित करती है।
4 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
अब बारी 21वीं किस्त की
- अगर आप भी पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो अब आपको अगली किस्त 21वीं मिलेगी। 20 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 21वीं किस्त की है। ऐसे में किसानों को अब 21वीं किस्त का इंतजार है जिसमें किसानों के बैंक खाते में सरकार 2-2 हजार रुपये भेजेगी, क्योंकि हर किस्त में इतने पैसे देने का प्रावधान है।
5 of 5
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
- फोटो : Adobe Stock
- पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, 18वीं किस्त अक्तूबर 2024 में जारी हुई तो इसके चार महीने के अंतराल पर 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई। हालांकि, 20वीं किस्त थोड़ा सा देरी से जारी हुई। ऐसे में माना जा रहा है कि 21वीं किस्त नवंबर-दिसंबर में जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।