फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: योजना के पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं हुई 20वीं किस्त जारी होने की तारीख, आखिर कब आएंगे पैसे?

Sat, 19 Jul 2025 10:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 19 Jul 2025 10:24 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Ki Kist Kab Aayegi: पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त जारी होनी है। आखिर ये किस्त कब जारी होगी? यही जानने की कोशिश यहां करेंगे।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Not Updated Yet on Portal Check When Will Farmers Get Money
20वीं किस्त के पैसे कब जारी होंगे? - फोटो : pmkisan.gov.in

PM Kisan Yojana 20th Installment Date Not Updated: सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन सभी के जरिए पात्र लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। जैसे, अगर आप किसान हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इसका लाभ सिर्फ किसानों को ही दिया जाता है।

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: आज है 18 जुलाई लेकिन नहीं आ रही 20वीं किस्त, जानें अब सरकार कब कर सकती है जारी

इस योजना के तहत सरकार पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को दिया जाता है। ये पैसे सरकार सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है। अब तक योजना की कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब बारी 20वीं किस्त की है, लेकिन अब तक 20वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने नहीं आई है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 20वीं किस्त कब जारी हो सकती है। किसान अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 20th Installment Date Not Updated Yet on Portal Check When Will Farmers Get Money
20वीं किस्त के पैसे कब जारी होंगे? - फोटो : Adobe Stock

क्या तारीख अपडेट है पोर्टल पर अभी?

  • दरअसल, जब भी पीएम किसान योजना की कोई भी किस्त जारी होती है तो इसकी जानकारी योजना की वेबसाइट पर और एप पर दी जाती है। पर इस बार अभी इन दोनों पर 19वीं किस्त (24 फरवरी 2025 को जारी हो चुकी है) की तारीख ही अपडेट है। यहां पर अभी 20वीं किस्त की तारीख अपडेट नहीं हुई है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Not Updated Yet on Portal Check When Will Farmers Get Money
20वीं किस्त के पैसे कब जारी होंगे? - फोटो : Adobe Stock

सरकार मैसेज भी भेजती है

  • किस्त जारी होने की तारीख सिर्फ योजना के पोर्टल या एप पर ही जारी नहीं होती। बल्कि, सरकार योजना से जुड़े किसानों को किस्त जारी होने का मैसेज भी भेजा जाता है। इसमें बताया जाता है कि किस तारीख को किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाएंगे, लेकिन अभी तक 20वीं किस्त जारी होने की तारीख का कोई मैसेज किसानों को नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Not Updated Yet on Portal Check When Will Farmers Get Money
20वीं किस्त के पैसे कब जारी होंगे? - फोटो : Adobe Stock

कब जारी हो सकती है किस्त?

  • कुल 19 किस्त जारी होने के बाद अब बारी 20वीं किस्त की है जिसकी अभी कोई तारीख नहीं बताई गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही इस किस्त के जारी होने की तारीख बताई जा सकती है। बताया जा रहा है कि सरकारी की किस्त जारी करने को लेकर तैयारियां पूरी हैं और जल्द ही तारीख का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Not Updated Yet on Portal Check When Will Farmers Get Money
20वीं किस्त के पैसे कब जारी होंगे? - फोटो : Adobe Stock
  • जैसे, ही सरकार 20वीं किस्त जारी होने की घोषणा करेगी तो इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट और एप पर दी जाएगी। माना जा रहा है कि हर बार की तरह ही इस बार भी पीएम नरेंद्र मोदी डीबीटी के माध्यम से ही किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed