फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है 20वीं किस्त? जानिए क्या है अपडेट

Sun, 20 Jul 2025 12:32 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

केंद्र सरकार इस योजना के जरिए देश के छोटे और सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, खेती की लागत में सहारा देने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने में मदद कर रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know 20vi Kist Kab Aaegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 20th Installment: देश में कृषि क्षेत्र से जुड़े किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता को हर साल 2 हजार रुपये की 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। केंद्र सरकार इस योजना के जरिए देश के छोटे और सीमांत किसानों को आत्मनिर्भर बनाने, खेती की लागत में सहारा देने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने में मदद कर रही है। देश में यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। भारत में करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। 

Trending Videos
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know 20vi Kist Kab Aaegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

केंद्र सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 19 किस्तें जारी कर चुकी है। 19वीं किस्त को भारत सरकार ने इसी साल फरवरी महीने में जारी की थी। 19वीं किस्त को जारी हुए 4 महीनों से ज्यादा का वक्त बीत चुका है इस कारण करोड़ों किसान अब 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 

PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know 20vi Kist Kab Aaegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

किसान यह जानना चाहते हैं कि सरकार इस स्कीम की 20वीं किस्त कब जारी करेगी। पहले दावा किया जा रहा था कि सरकार 20वीं किस्त को जून महीने में जारी कर सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know 20vi Kist Kab Aaegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

इसके बाद कहा जाने लगा कि 18 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार में आयोजित एक खास समारोह में इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि, उस दिन भी इस योजना की 20वीं किस्त जारी नहीं हुई। 

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 20th Installment Date Know 20vi Kist Kab Aaegi
PM Kisan Yojana - फोटो : AdobeStock

अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। इस कारण अभी किसानों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।

PM Kisan: इस दिन किसानों के खाते में सरकार भेज सकती है 20वीं किस्त, लाभ पाने के लिए जरूर करा लें ये तीन काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed