PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में कई तरह की अलग-अलग सरकारी योजनाएं चल रही हैं। आप जिस योजना के लिए पात्र हैं आप उस योजना में आवेदन करके आप भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों को कई तरह के लाभ दिए जाते हैं।
सितंबर 2023 में केंद्र सराकर ने इस योजना को शुरू किया था और तब से लेकर अब तक इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ना चाहते हैं और लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना से जुड़ने के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से नहीं जुड़ सकते। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता के बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते?
- फोटो : Adobe Stock
योजना से जुड़ने के बाद क्या लाभ मिलते हैं?
- अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ जाते हैं तो आपको सबसे पहले तो प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे आप अपने काम में और बेहतर हो सकते हैं। इस ट्रेनिंग के चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड भी दिया जाता है
- जो भी लोग योजना से जुड़ते हैं उन्हें 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं। इस पैसे से आप टूलकिट खरीद सकते हैं यानी अपना के लिए जरूरी सामान
3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते?
- फोटो : Adobe Stock
- योजना से जुड़ने के बाद आपको लोन की भी सुविधा मिलती है जिसमें सस्ती ब्याज दर पर आपको लोन मुहैया करवाया जाता है
- इसमें आपको बतौर लाभार्थी पहले 1 लाख रुपये का लोन दिया जाता है, जो कुछ महीनों के लिए होता है। फिर जब आप ये लोन की रकम लौटा देते हैं, तो आप अलग से 2 लाख रुपये का लोन लेने के लिए पात्र हो जाते हैं और आप इसे ले सकते हैं
4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते?
- फोटो : Adobe Stock
कौन लोग योजना के लिए हैं पात्र और कौन नहीं?
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले हैं, जो अस्त्रकार हैं, जो नाव निर्माता हैं, पत्थर तोड़ने वाले हैं, जो लोग मूर्तिकार हैं, अगर आप सुनार हैं, नाई यानी बाल काटने वाले हैं, अगर आप मालाकार हैं, पत्थर तराशने वाले हैं, धोबी और दर्जी हैं
5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते?
- फोटो : Adobe Stock
गुड़िया और खिलौना निर्माता का काम करते हैं, आप अगर फिशिंग नेट निर्माता हैं, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता हैं, जो ताला बनाने वाले हैं और जो लोग राजमिस्त्री हैं
ऊपर दी गई सूची में जो लोग हैं, वे सभी योजना के लिए पात्र हैं। पर जिस कैटेगरी के लोग इस लिस्ट में शामिल नहीं हैं, वे सभी पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं।