फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या अभी भी मिल सकती है अटकी हुई 19वीं किस्त? यहां जानें किसान

Thu, 27 Feb 2025 11:16 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Feb 2025 11:16 AM IST
सार

बीती 24 फरवरी को पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी की गई जिसका लाभ 9.8 करोड़ किसानों को मिला, लेकिन जिन किसानों की किस्त अटक गई है क्या उन्हें अभी ये किस्त मिल सकती है?

विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Not Received Know Possible Reasons and Complaint Process In Hindi
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi 19th Kist: राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके उस योजना से जुड़ सकते हैं और लाभान्वित हो सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ दिया जाता है। इसी क्रम में इस बार 19वीं किस्त जारी हुई जिसका लाभ करोड़ों किसानों को मिला।

अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो आपके खाते में भी 19वीं किस्त आई होगी, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में क्या आपको अभी भी अटकी हुई किस्त का लाभ मिल सकता है या नहीं? तो चलिए ये जानने की कोशिश करते हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 19th Installment Not Received Know Possible Reasons and Complaint Process In Hindi
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। - फोटो : Adobe Stock

पहले ये जान लीजिए किस्त क्यों अटकी हो सकती है?

  • आप भी अगर पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो जान लीजिए कि किस्त अटकने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें पहला कारण है भू-सत्यापन का न होना जिसमें किसान की जमीन की जांच होती है और उसके दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है। इस काम को न करवाने पर किस्त अटक सकती है
PM Kisan Yojana 19th Installment Not Received Know Possible Reasons and Complaint Process In Hindi
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरा कारण है ई-केवाईसी का न होना। अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से ई-केवाईसी करवानी होती है। अगर आपने ये काम भी नहीं करवाया है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Not Received Know Possible Reasons and Complaint Process In Hindi
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। - फोटो : Adobe Stock
  • उन किसानों की भी किस्त अटकी हो सकती है जिन्होंने भू-सत्यापन और ई-केवाईसी के अलावा आधार लिंकिंग का काम भी नहीं करवाया है। इसमें आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है। अगर आपने ये नहीं करवाया होता है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 19th Installment Not Received Know Possible Reasons and Complaint Process In Hindi
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 19 किस्त जारी हो चुकी हैं। - फोटो : Adobe Stock

अब क्या आएगी किस्त?

  • अगर योजना के अंतर्गत किए जाने वाली जरूरी कामों को न करवाने की वजह से आपकी किस्त अटक गई है, आपके आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो गई है, बैंक खाते की जानकारी गलत है आदि। ऐसे में आपको अटकी हुई किस्त आगे मिल सकती है, लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले अधूरे काम को पूरा करवाना होगा। इसके बाद राज्य सरकार आपका नाम क्लियर करके केंद्र सरकार को भेजती है। फिर आपको अगली किस्त के साथ अटकी हुई किस्त का लाभ दे दिया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed