फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या लोकसभा चुनाव के बाद जारी हो सकती है 17वीं किस्त? यहां जानें किसान

Fri, 05 Apr 2024 11:02 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Apr 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th installment may be released after the Lok Sabha 2024 election
17th Kist: 17वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: कई तरह की सरकारी योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाए जाते हैं। इसके लिए सरकार इन योजनाओं पर काफी पैसे खर्च करती है। इसी कड़ी में एक योजना है जिससे मौजूदा समय में करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं और इस योजना का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत 2-2 हजार रुपये की किस्त के जरिए किसानों को आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। अब तक कुल 16 किस्त जारी हो चुकी हैं और अब अगली बारी 17वीं किस्त की है। ऐसे में किसान जानना चाहते हैं कि आखिर 17वीं किस्त कब आ सकती है? तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Yojana 17th installment may be released after the Lok Sabha 2024 election
17th Kist: 17वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock

17वीं किस्त कब आ सकती है?

  • दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत जारी होने वाली हर किस्त लगभग चार महीने बाद ही रिलीज होती है। जैसे- इस बार 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी हुई। इस हिसाब से अगली किस्त का समय जून के आसपास बन रहा है।
PM Kisan Yojana 17th installment may be released after the Lok Sabha 2024 election
17th Kist: 17वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock
  • वहीं, 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होंगे और इसके बाद नई सरकार का गठन होगा। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लोकसभा चुनाव के बाद ही 17वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th installment may be released after the Lok Sabha 2024 election
17th Kist: 17वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock

कितने पैसे मिलते हैं किस्त में?

  • इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। वहीं, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। ऐसे में इस बार 17वीं किस्त के रूप में 2 हजार रुपये किसानों को मिलेंगे।
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 17th installment may be released after the Lok Sabha 2024 election
17th Kist: 17वीं किस्त जारी होने की तारीख क्या है? - फोटो : istock

ये काम करवाना न भूलें:-

  • अगर किस्त का लाभ चाहते हैं, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। न करवाने पर किस्त अटक सकती है
  • भू-सत्यापन करवाना सभी किसानों के लिए अनिवार्य है
  • अपने आधार कार्ड को बैंक खाते लिंक करवाएं, न करवाने पर आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed