15th Installment of PM Kisan Samman Nidhi Yojana: सरकार द्वारा कई ऐसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है, जिनका सीधा लाभ लाभार्थियों को मिलता है। जिन योजनाओं में आर्थिक मदद की जाती है, वो पैसा सीधा लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचता है। जैसे:- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों को सालाना मिलने वाले 6 हजार रुपये सीधे उनके बैंक खाते में पहुंचते हैं। इन पैसों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसानों को कुछ काम करवाने जरूरी है और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो उनकी किस्त अटक सकती है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं ये काम कौन से हैं। किसान अगली स्लाइड्स में इन कामों के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"652cd525214ed7a29509f33e","slug":"pm-kisan-samman-nidhi-yojana-what-work-is-necessary-to-get-the-benefits-of-15th-installment-2023-10-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं लाभ तो किसान ध्यान से करवा लें ये तीन काम, वरना 15वीं किस्त अटकना तय","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: अगर चाहते हैं लाभ तो किसान ध्यान से करवा लें ये तीन काम, वरना 15वीं किस्त अटकना तय
Mon, 16 Oct 2023 11:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
PM Kian Yojana: क्यों अटक सकती है किसानों की 15वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
PM Kian Yojana: क्यों अटक सकती है किसानों की 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
न अटके किस्त इसलिए करवा लें ये काम:-
पहला काम
- आपने अगर अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो इस काम को जल्द से जल्द करवा लें। नियमों के तहत जो किसान इस काम को नहीं करवाएगा, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। इसलिए कोशिश करें कि इसे कुछ दिनों के भीतर ही करवा लें।
PM Kian Yojana: क्यों अटक सकती है किसानों की 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
- आप ई-केवाईसी पीएम किसान योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in से खुद ही कर सकते हैं
- आप चाहें तो अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी इस काम को करवा सकते हैं
- वहीं, किसान बैंक जाकर भी ई-केवाईसी के काम को पूरा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kian Yojana: क्यों अटक सकती है किसानों की 15वीं किस्त?
- फोटो : istock
दूसरा काम
- आप अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, लेकिन आपने अब तक अगर भू-सत्यापन नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए अगर चाहते हैं कि 15वीं किस्त का लाभ मिले, तो जल्द से जल्द इस काम को करवा लें।
विज्ञापन
PM Kian Yojana: क्यों अटक सकती है किसानों की 15वीं किस्त?
- फोटो : i stock
तीसरा काम
- वहीं, तीसरा काम ये है कि आपको अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना है। जिन किसानों ने ये काम नहीं किया है या समय रहते नहीं करवाते हैं, तो उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को अपने बैंक जाकर जरूर करवा लें।