EPFO: देश में करोड़ों कर्मचारियों का प्रोविडेंट फंड खाता है। हर महीने कर्मचारी की सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके प्रोविडेंट फंड खाते में जमा होता रहता है। प्रोविडेंट फंड खाते में जमा यही पैसे कर्मचारियों की रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित करने का काम करते हैं। अगर आपका भी पीएफ खाता है। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको ईपीएफओ द्वारा पीएफ खाताधारकों के लिए चलाई जा रही एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में आपको शायद ही पता होगा। इस स्कीम का नाम एम्पलाई डिपॉजिट लिंक्ड स्कीम है। इसके अंतर्गत पीएफ खाताधारकों को 7 लाख रुपये की विशेष सुविधा मिलती है। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए आपको किसी प्रकार का अलग से खर्चा नहीं देना होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
EPPF: पीएफ खाताधारकों को मिलती है 7 लाख रुपये की यह सुविधा, जानिए क्या है स्कीम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 15 Oct 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन