फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: कहीं आपकी न अटक जाए 15वीं किस्त, जानें क्या हैं कारण

Fri, 20 Oct 2023 11:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 20 Oct 2023 11:38 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What are the reasons for the 15th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जरिए उन किसानों को लाभ पहुंचाने की कोशिश की जा रही है, जो असल में जरूरतमंद हैं। कई किसान ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं। इसलिए योजना से जुड़े ऐसे पात्र किसानों को केंद्र सरकार की तरफ से हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। सरकार इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देती है। जैसे- इस बार 15वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई किसान ऐसे भी हैं जिनकी किस्त अटक सकती है? जी हां और इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं जिनके बारे में आप आगे जान सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए किस्त अटकने के कारणों के बारे में जानते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What are the reasons for the 15th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

कब आ सकती है 15वीं किस्त?

  • 15वीं किस्त का इंतजार योजना से जुड़े लाभार्थियों को है, लेकिन सरकार की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। पर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर महीने में 15वीं किस्त जारी हो सकती है।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What are the reasons for the 15th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

किस्त अटकने के ये हो सकते हैं कारण:-

पहला कारण

  • लाभार्थियों की किस्त अटकने का पहला कारण भूलेखों के सत्यापन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों का नाम लाभार्थी सूची से बाहर होना है। दरअसल, कई लाभार्थी भू-सत्यापन की पात्रता को पूरा नहीं कर पा रहे हैं, जिसके कारण उनका नाम बाहर हो रहा है और वो किस्त से भी वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What are the reasons for the 15th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

दूसरा कराण

  • किस्त अटकने का दूसरा कारण है ई-केवाईसी न करवाना। दरअसल, अब भी कई किसान ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं करवाई है। ऐसे में इन किसानो की किस्त अटकना तय है। इसलिए अगर लाभ लेना है, तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लें।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: What are the reasons for the 15th installment getting stuck
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: क्यों अटक सकती है 15वीं किस्त? - फोटो : istock

तीसरा कारण

  • तीसरा कारण ये है कि गलत तरीके से किस्त का लाभ लेना और योजना से जुड़ना। दरअसल, अपात्र होने की स्थिति में अगर आप योजना से जुड़कर लाभ ले रहे हैं, तो इस बार आपका नाम सूची से कटना तय है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार ऐसे लोगों की पहचान कर नोटिस जारी कर रही है। इसलिए आप गलत तरीके से योजना से जुड़कर किस्त का लाभ नहीं ले पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed