Investment Scheme: बच्चों की पढ़ाई-लिखाई की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में कई अभिभावक अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए काफी पहले से बचत करने लगते हैं। गौर करने वाली बात है कि ज्यादातर लोग अपने बचत के पैसों को एफडी या किसी छोटी बचत योजना में निवेश करना पसंद करते हैं। निवेश के ये क्षेत्र बाजार जोखमों के अधीन नहीं आते हैं, लेकिन यहां से रिटर्न भी ज्यादा मात्रा में नहीं मिल पाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास निवेश विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। यहां आपको म्युचुअल फंड में निवेश करना होगा। निवेश का यह क्षेत्र भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आता है, लेकिन यहां से रिटर्न मिलने की संभावना भी अधिक रहती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
MF SIP: बच्चों की पढ़ाई की है चिंता, तो 100 रुपये की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिल सकते हैं 26.2 लाख
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन