PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के जरिए सरकार किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने का काम कर रही है। इसी सिलसिले में साल 2018 में भारत सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के अंतर्गत हर साल केंद्र सरकार किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
PM Kisan Yojana: अगले महीने आ सकती है 13वीं किस्त, अगर नहीं किए ये काम, तो अटक सकते हैं किस्त के पैसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार किसानों के खाते में 13वीं किस्त के पैसों को अगले साल जनवरी महीने में ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।
वहीं अगर आपने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द स्कीम में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। अगर आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराते हैं। ऐसे में आपके 13वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
Govt Scheme: लगभग 2 रुपये के निवेश पर किसानों को सालाना मिलेगी 36 हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है स्कीम
इसके अलावा अगर आपने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। इस स्थिति में भी आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में अपनी गलत डिटेल्स को ठीक करा लेना चाहिए।
वहीं अगर आपने अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपने राशन कार्ड की कॉपी को जमा नहीं किया है। इस स्थिति में भी आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। आपको जल्द से जल्द स्कीम में राशन कार्ड की कॉपी को जमा कर देना चाहिए।
PM SYMY: 1.83 रुपये के निवेश पर मिलेगी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है स्कीम