PM Kisan Samman Nidhi Yojana Eligibility: भारत सरकार किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना के अंतर्गत सरकार हर साल देश के आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के खाते में 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर रही है। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि को 4 महीनों के अंतराल पर भेजा जाता है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत अब तक 14 किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर चुकी है। अक्सर कई किसानों का सवाल रहता है कि क्या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ एक परिवार में सभी सदस्य उठा सकते हैं? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -
PM Kisan Yojana: क्या भारत सरकार परिवार के सभी लोगों को देती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 06 Aug 2023 11:01 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन